Pal Pal India

पार्टी कार्यकर्ता ही होगा विधानसभा प्रत्याशी: सुभाष बराला​​​​​​​

 
पार्टी कार्यकर्ता  ही होगा विधानसभा प्रत्याशी: सुभाष बराला​​​​​​​
टोहाना: 1 जून लोकसभा चुनाव उपरांत भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अशोक तंवर टोहाना शगुन पैलेस में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने पहुंचे। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की उपस्तिथि में कार्यकर्ताओं की भीड़ से खचाखच भरे शगुन पैलेस में दोनों नेताओं को उपस्तिथ लोंगो ने सिर आंखों और बैठा कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में नप चेयरमैन नरेश बंसल, जिला महामंत्री रिंकु मान, वेद जांगड़ा, सरदारी लाल, सभी मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी उपस्तिथ थे।

          अशोक तंवर ने कहा कि मैं अलग अलग राजनैतिक दलों में रहा हूं लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं जैसे संस्कार, समर्पण व निष्ठा मैंने कहीं नही देखी। मुझे ये कभी लगा ही नही की मै किसी और दल से आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पार्टी के अनुशासन , पार्टी की लाइन पर चलता हुआ भारतीय जनता पार्टी के मिशन 400 पार पर लगातार कार्य करते हुए आगे बढ़ता रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 4 जून को देश में फिर एक बार मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और हरियाणा  की जनता दस की दस सीटों पर  कमल के फूलों का गुलदस्ता मोदी जी को भेंट करने का काम करेगी।

बराला के संबोधन से भावुक हुए कार्यकर्ता

मैं पिछले सालों साल से आपके बीच रहकर आपकी सेवा में लगा रहा, आपने मुझे अपार स्नेह व ताकत देने का काम किया। आपके आशीर्वाद से मुझे राज्यसभा के लिए चुन लिया गया, राजनीति में कोई भविष्यवाणी तो नही की जा सकती लेकिन शायद मैं इस बार चुनाव न लडू, लेकिन ये मेरा दावा व वायदा है कि इस बार टोहाना विधानसभा  से प्रत्याशी आपके बीच से पार्टी कार्यकर्ता ही होगा .. ... जैसे ही सुभाष बराला ने ये वक्तव्य कहे हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता खड़े होकर सुभाष बराला जिंदाबाद, भारत माता की जय व जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।

   सुभाष बराला ने बिना नाम लिए देवेंद्र बबली व निशान सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग एक दूसरे को कोसने व नीचा दिखाने का काम करते थे वो सब भाजपा को हराने के लिए इकठे हो गए। उन्होंने कहा कि एक नेता जो हर पार्टी की टिकट को जेब में रखने के दावा करता था वो बिना किसी पूछ के ही समर्थन देते घूम रहा था, ये आप कार्यकर्ताओं की ही ताकत थी कि एक तरफ आप कार्यकर्ता विकसित भारत के लिए लड़ाई लड़ रहे थे दूसरी और  नो दस साथी अपने आकाओं को खुश करके अपनी  टिकट की लड़ाई लड़ रहे थे। श्री बराला ने कहा कि  सभी कार्यकर्ता आज की बैठक से विधानसभा चुनाव का आरम्भ मान कर चले। चार जून को पूरे देश में भाजपा की जीत का जश्न मनेगा और सिरसा लोकसभा के साथ साथ प्रदेश की दस की दस सीट हम बड़े मार्जन से जीतेंगे और फिर एक बार नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।