हरियाणा मुख्यमंत्री से सम्मानित हुई फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी।

सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी.
स्कूल में प्रथम कक्षा की छात्रा है।
विश्व रिकॉर्ड:-
सृष्टि गुलाटी द्वारा सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा 715 प्रमाण पत्र,90 अवार्ड,40 ट्रॉफी, 25 मेडल प्राप्त करनें का बेमिसाल ओर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सृष्टि को यह सभी प्रमाण पत्र डांस, ड्राइंग, पेंटिंग, फ़ैशन शो, बेबी शो, बेबी ओलिम्पिक आदि सभी सांस्कृतिक, सामाजिक ओर धार्मिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्राप्त हुए हैं।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक:-
सृष्टि गुलाटी का नाम विभिन्न रिकॉर्ड बुक में दर्ज है जैसे- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, होप इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, फॉरएवर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टेट बुक ऑफ अप्रूवल रिकॉर्ड, आसाम बुक रिकॉर्ड, ब्रेवो इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड आदि।
समाज सेवा:-
सृष्टि गुलाटी के द्वारा अभी तक जरूरतमंद महिलाओ, नन्हे बच्चों और बुजुर्गों के लिए 1000 मास्क, 1800 सेनिटरी पैड, 2000 लेखन सामग्री, 2500 बेबी डाइपर, 200 मिट्टी की गुल्लक, 250 पक्षियों के सकोरे, 100 जोड़े जुराबें, 1100 तुलसी जी के पौधे, 100 बेबी किट आदि वितरित किए है। साथ ही इन सभी को वितरित करने का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है।
इन नामों से भी पुकारी जाती है सृष्टि गुलाटी:-
सृष्टि गुलाटी को विभिन्न नामो से भी पुकारा जाता हैं जैसे गुल्लक गर्ल, तिरंगा गर्ल, बेबी गर्ल, रिकॉर्ड गर्ल, तुलसी गर्ल, मिट्टी के रत्न, टी गर्ल। इन्ही सब कार्यो के लिए सृष्टि को सम्मानित किया गया। बच्चे भी खेल के साथ ही साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी नाम करते है। बच्चो में बचपन से ही नेक कार्यो के लिए रुचि होनी चाहिये। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, महिला बाल विकास मंत्री कमलेश, करनाल सांसद संजय भाटिया, फरीदाबाद डीसी विक्रम यादव आदि अनेक हस्तियां उपस्थित रही।