Pal Pal India

कार के सामने नील गाय आने से दुर्घटना, फौजी घायल​​​​​​​

 

छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर जा रहा था फौजी
 
 कार के सामने नील गाय आने से दुर्घटना, फौजी घायल​​​​​​​ 
हिसार, 5 फरवरी  छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी पर जा रहे एक फौजी की गाड़ी के सामने सोमवार को अचानक गाड़ी के सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल फौजी को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए हांसी के शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार ढाणी मेहंदा निवासी 25 वर्षीय फौजी जगपाल 10 जनवरी को 28 दिन की छुट्टी आया था। छुट्टी समाप्त होने पर सोमवार सुबह वापस अपनी ड्यूटी पर नागालैंड स्थित दीमापुर जाने के लिए घर से निकला था। गांव से निकलते ही अचानक उसकी गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई। जब जगपाल ने अचानक गाड़ी के सामने आई नीलगाय को बचाने का प्रयास किया तो उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से गाड़ी के टकराने का शोर सुनकर आसपास के क्षेत्र में सैर कर रहे लोगों ने जगपाल को गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए हांसी के के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। दुर्घटना में उसके कूल्हे, चेहरे व ठोडी पर लगी गंभीर चोटों का आपरेशन किया गया। जगपाल को आईसीयू में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।