Pal Pal India

चौधरी देवीलाल जयंती के लिए सिरसा तैयार, तैयारियां मुकम्मल: जसवीर जस्सा कहा, महिलाओं की हाजिरी होगी रिकॉर्डतोड़

  
25 सितंबर को सैकड़ों वाहन रोहतक होंगे रवाना
 
 चौधरी देवीलाल जयंती के लिए सिरसा तैयार, तैयारियां मुकम्मल: जसवीर जस्सा कहा, महिलाओं की हाजिरी होगी रिकॉर्डतोड़

 सिरसा 23 सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि

रोहतक में 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 112वीं
जयंती में शरीक होने के लिए सिरसा जिला पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को
जारी बयान में इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि भीड़ के
लिहाज से ऐतिहासिक होने वाली इस रैली में सिरसा जिले से 17 हजार से अधिक
लोग जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे व इनमें महिलाओं की हाजिरी के इलावा
पार्टी के सभी नवनियुक्त प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों की हाजरी रिकॉर्डतोड़
होगी। इनेलो जिलाध्यक्ष ने सिरसा जिले की तैयारियों के सिलसिले में बताया
कि उन्होंने जिले के सभी गांवों में पार्टी के अन्य नेताओं व
पदाधिकारियों के साथ सभी लोगों को चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम में
शामिल होने का न्यौता दिया है और लोगों में भी इस कार्यक्रम में शामिल
होने को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह
जस्सा ने कहा कि 25 सितंबर को सिरसा से करीब 300 से अधिक बसें व 550 से
अधिक निजी छोटे वाहन रोहतक
जाएंगे।
बॉक्स
बौखला गए हैं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व सांसद हुड्डा दीपेंद्र
इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि रोहतक में इनेलो के
ऐतिहासिक जयंती कार्यक्रम को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व
उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा पूरी तरह से बौखला गए हैं और इस जयंती
कार्यक्रम को असफल बनाने को लेकर ओच्छे हथकंडे पर उतारू हैं। इसका
प्रत्यक्ष उदाहरण डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल के निजी सहायक
के तौर पर हुड्डा समर्थक युवा किस प्रकार आमजन को जयंती कार्यक्रम को
लेकर भ्रमित कर रहा है, के तौर पर लिया जा सकता है। इनेलो जिलाध्यक्ष
डबवाली जिला पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि आमजन को जयंती कार्यक्रम को
लेकर भ्रमित करने वाले आरोपी को तत्काल तलाश कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी
कार्रवाई की जाए।