शैलजा भाटिया को गुरुग्राम ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, कांग्रेस की महासचिव एवं राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, तथा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज द्वारा जारी आदेश के तहत शैलजा भाटिया को गुरुग्राम ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद शैलजा भाटिया ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
> "मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद कुमारी शैलजा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह जी तथा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज जी की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं आश्वस्त करती हूं कि उनके भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी।"
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त और जन-सरोकारों से जोड़ने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने विश्वास जताया कि शैलजा भाटिया अपने अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।

