Pal Pal India

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को समर्पित 17 से 24 सितंबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा: देव शर्मा

प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन 
 
प्रधानमंत्री के जन्मदिन को समर्पित 17 से 24 सितंबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा: देव शर्मा 
सिरसा, 11 सितंबर। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आखिरी सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी फतेहाबाद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव कुमार शर्मा व अध्यक्षता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मेहता ने की। देव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की नीतियों व कार्यक्रमों में गरीब कल्याण एवं सेवा सर्वप्रिय है, उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। वही ऐतिहासिक उपलब्धियां भी प्राप्त कर रहे हैं। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत चलेगा। शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर रक्तदान शिविर, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्ड बनवाने व उनका वितरण कर गरीब कल्याण के मार्ग करने हेतु वह देशभर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने हेतु समर्पित है। 25 सितंबर को हम सबके प्रेरणादायक केंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बूथ स्तर पर उनके चित्र को पुष्पांजलि अर्पण कर उनके व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की जाएगी। 
26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम किए जायेंगे व 2 अक्टूबर को सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे रोहित मेहता ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगवाई में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक हर प्रत्येक ग्राम के घर से मिट्टी संग्रहण का अभियान चलाया जा रहा है। यह मिट्टी सभी ब्लॉक स्तर, जिला स्तर व प्रदेश स्तर से एकत्रित होकर दिल्ली में शहीद स्मारक में बनने वाली अमृत वाटिका को समर्पित होनी है, जिसमे मुख्य अतिथि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। 
इस मौके पर जिलाध्यक्ष फतेहाबाद बलदेव ग्रोहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. गंगा सागर केहरवाला व राजपाल, जगदीश चोपड़ा, अमीरचंद मेहता, सिरसा जिला महामंत्री अमन चोपड़ा व रामचंद कंबोज, फतेहाबाद जिला महामंत्री जगदीश शर्मा व रिंकू मान, सुरेश पंवार, वीरेंद्र तिन्ना, कपिल सोनी एडवोकेट जिला मीडिया प्रभारी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी, फतेहाबाद की जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़, वेदप्रिय गुप्ता, मंडलाध्यक्ष सुनील बहल, जगतपाल व अनेक विस्तारक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।