Pal Pal India

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष धानिया कांग्रेस में शामिल

 
 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष धानिया कांग्रेस में शामिल
फतेहाबाद, 7 फरवरी  फतेहाबाद में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पुनिया के नेतृत्व में आआपा के वरिष्ठ नेता मास्टर सुभाष धानिया कांग्रेस में शामिल हो गए। धानिया आम आदमी पार्टी की टिकट पर फतेहाबाद नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके साथ एडवोकेट अनिल कादयान, मास्टर हरमीत सिंह ने भी कांग्रेस का दामन थामा।डॉ विनीत पुनिया ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सभी को पार्टी में शामिल कराया।
इस दौरान डॉ. विनीत पुनिया ने कहा कि सुभाष धानिया के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। वह सुभाष धानिया और उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर अभिनंदन करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। डॉ. पुनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस शासनकाल के सुनहरे दिनों को याद कर रही है और चुनाव का इंतजार कर रही है। सात महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। इसीलिए लगातार अन्य पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।