Pal Pal India

सिरसा से सैलजा ने 2 लाख 68 हजार से हासिल की जीत

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सैलजा को प्रदान किया जीत का प्रमाण पत्र  
 
  सिरसा से सैलजा ने 2 लाख 68 हजार से हासिल की जीत
 सिरसा लोकसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न
 सिरसा, 4 जून। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य मंगलवार को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हो गया। डबवाली व सिरसा विधानसभा की मतगणना पर्यवेक्षक देव कृष्णा तिवारी, कालांवाली व ऐलनाबाद विधानसभा की मतगणना पर्यवेक्षक विपलब दास, रानियां विधानसभा की मतगणना पर्यवेक्षक वी.के. जाधव की उपस्थिति में संपन्न हुई।
मतगणना के अंतिम नतीजों में इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार सैैलजा ने विजय हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक तंवर को दो लाख 68 हजार 497 मतों से हराया है। सिरसा संसदीय सीट से विजय उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आर.के. सिंह ने सैलजा को जीत का प्रमाण पत्र दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के सिंह ने बताया कि सिरसा लोकसभा चुनाव मतगणना शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुई। सिरसा संसदीय सीट से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की विजयी उम्मीदवार सैलजा ने कुल 07 लाख 33 हजार 823 मत, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक तंवर को 04 लाख 65 हजार 326 मत, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार संदीप लोट वाल्मीकि को 92 हजार 453 मत, जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश खटक को 20 हजार 80, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लीलू राम को 10 हजार 151 मत, आजार उम्मीदवार राहुल चौहान को छह हजार 160, आजार उम्मीदवार करनेल सिंह ओढां को चार हजार 166 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा नोटा को चार हजार 123 मत प्राप्त हुए। जीत के बाद सैलजा ने निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सिरसा आरके सिंह से प्रमाण पत्र लेने के बाद वे समर्थकों के साथ सीडीएलयू से बाहर आई। वहां से गाड़ी में सवार होकर शहर में जुलूस निकाला। जुलूस शहर के बाजारों से होता हुआ कांग्रेस भवन में जाकर संपन्न हुआ। सैलजा ने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। जुलूस में बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की गई।
विधानसभा अनुसार प्रत्याशियों को मिले वोट 
विधानसभा     अशोक तंवर    कुमारी सैलजा
नरवाना        55890,        71428
टोहाना        53161,        101572
फतेहाबाद      72878,        95519
रतिया        56353,        92685
कालांवाली     35505,        77618
डबवाली        39471,        74035
रानियां        44719,        72380
सिरसा        59049,        72399
ऐलनाबाद      47446,        74662
पोस्टल बैलेट पेपर,    854,        1525
कुल,        465326,        733823