Pal Pal India

सत्यसाई सेवा समिति ने लगाया डैंटल चेकअप कैंप

 
सत्यसाई सेवा समिति ने लगाया डैंटल चेकअप कैंप 
यमुनानगर, 19 मार्च। श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा रविवार को डेंटल चेक कैंप का आयोजन डीएवी डेंटल कॉलेज द्वारा साई सदन में किया गया। इसमें 85 मरीजों का चेकअप और 15 मरीजों का उपचार हुआ। डॉ. सुमित भाटिया ने मरीजों को बताया कि दांतों की देखभाल के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए व हर बार खाना खाने के बाद पानी से कुल्ला करना चाहिए। 
हर तीन महीने बाद ब्रश को चेंज कर लेना चाहिए। ब्रश करते समय दांतों में 45 डिग्री से ऊपर नीचे दांतों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए जिससे हमारे दांत स्वस्थ रहते हैं। समिति के प्रधान सुनील ने बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है। उन्होंने बताया कि अब गर्मियों में भजन का समय हर वीरवार शाम 6 से 7 बजे होगा त्यागी गार्डन सत्य साईं सेवा सदन में किया जाएगा। साईं आरती से कैंप समापन किया गया। 
इस अवसर पर डीएवी डेंटल कॉलेज से डॉ. आईके पंडित प्रिंसिपल, डॉ. नीरज, डॉ. नवीन छाबड़ा, डॉ. श्रुति छाबड़ा, डॉ सुमित भाटिया, डॉ. अपना यादव, डॉ. विजय, डॉ. सीमा, नितिन, नंदिनी, प्रतीक दुग्गल, विनोद, मनमोहन, विनय,  कांशीराम, राहुल कोहली, रानी देवी गुप्ता, शशि दुग्गल, स्वर्णलता, अनु छाबड़ा, सुदेश वढ़ेरा आदि मौजूद रहे।