मांगों को लेकर सरपंचों ने चंडीगढ़ की सीमा पर डाला डेरा
पुलिस ने हजारों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Thu, 2 Mar 2023

चंडीगढ़, 2 फरवरी। हरियाणा सरकार ई-टेंडरिंग व्यवस्था का विरोध कर रहे सरपंचों ने पंचकूला-चंडीगढ़ की सीमा पर पक्का डेरा डाल लिया है। भारी संख्या में सरपंच रात भर चंडीगढ़ की सीमा पर डटे रहे, वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हजारों सरपंचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हरियाणा के सरपंचों ने ई-टेंडरिंग का विरोध करते हुए बुधवार को पंचकूला से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया था। रास्ते में पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ की सीमा में प्रवेश करने पर रोक लिया था। गत दिवस पुलिस व सरपंचों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दर्जनों सरपंच तथा पुलिस कर्मी घायल हुए थे। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल के साथ सरपंचों की बैठक बेनतीजा रहने के बाद बुधवार की रात सरपंचों ने चंडीगढ़ की सीमा पर ही डेरा डाल लिया। सरपंच रात भर यहां जमे रहे।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंचकूला पुलिस ने सरपंचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करवाई है। जिसके आधार पर सरपंचों को गिरफ्तार किया जा सकता है।