राज्य में महिलाओं के लिए ‘सम्मान संजीवनी’ एप लाॅन्च
Jan 24, 2025, 20:40 IST

चंडीगढ़, 24 जनवरी हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का सम्मान संजीवनी एप लाॅन्च किया। इस ऐप के माध्यम से योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं को ट्रैक किया जा सकेगा। इससे लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।
शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने एक कार्यक्रम में सम्मान संजीवनी एप लाॅन्च किया। इस मौके पर मंत्री श्रुति ने कहा कि महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत 10 से 45 साल तक की बीपीएल महिलाओं व बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन्स दिए जाते हैं। यह लाभ उन तक आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों के माध्यम से पहुंचाए जाते हैं। समय पर उन्हें सुविधा मिले इसलिए यह ऐप बनाई गई है। इसमें सभी लाभार्थियों का डाटा इकट्ठा किया जाएगा और हर महीने मिलने वाले लाभ को अपडेट किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की दसवीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इसके तहत विभाग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिससे महिला सशक्तिकरण और बेटियों के प्रति समाज में जागरुकता पैदा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसमें रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और संकल्प की गतिविधियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण में स्कूली छात्राएं, सफल महिलाएं और सामुदायिक समूह सहित विविध हितधारकों को शामिल किया जाएगा। पूरे उत्सव के दौरान प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में अभियान चलाकर योजना के संदेश को प्रचारित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से लिंगानुपात सुधार का लक्ष्य रखा गया था इस दिशा में कार्यक्रम रखे जाएंगे।