Pal Pal India

रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल ने चलाया पौधा रोपण अभियान, साल में 5000 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

 
 रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल ने   चलाया पौधा रोपण अभियान, साल में 5000 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
रोहतक 28 अगस्त  रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल ने आज पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर में कई जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब सदस्यों ने पौधों की देखभाल की शपथ लेते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए हरे-भरे वातावरण का निर्माण करने का संकल्प लिया। क्लब चेयरमैन डॉ. मारकंडेय आहूजा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेड़ कुदरत का एक अनमोल और बहुमूल्य तोहफ़ा है। पेड़ धरती पर जीवन का प्रतीक है और पेड़ो के बिना हमारा धरती पर जीवन असंभव है। कोरोना काल में लोग ऑक्सीजन खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे थे, जबकि हरे-भरे वृक्ष प्रकृति से हमें मुफ्त ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। प्रधान सुमित परुथी ने बताया कि क्लब इस वर्ष 5000 पेड़ लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन अमित कादयान ने कहा कि रोटरी क्लब के सदस्य पेड़-पौधों की देखरेख करेंगे। क्लब फैसिलिटेटर रोटेरियन मुकेश टक्कर ने कहा कि चतुर्मास शुरू हो चुका है, जो पेड़ लगाने के लिए एक आदर्श समय है। इस मौके पर डा.अंजु आहुजा, डा. दीपांशी गर्ग, गीत परुथी,प्रीति चुघ,रूचि कादयान, सुरेश भूटानी, दीपित भूटानी, राधाकिशन मिगलानी, डा.तरुण गुलाटी के अलावा कार्यक्रम में सेक्टर 34 के मोर्निंग वाक कमेटी के सदस्य रामनिवास सिवाच, नरेश दहिया, अवतार दहिया भी मौजूद रहे ।