Pal Pal India

रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर की हड़ताल​​​​​​​

 
 रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर की हड़ताल
सिरसा, 24 जनवरी  रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर हडताल की। बसों का चक्का जाम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कई जगह से दिल्ली,पंजाब, चंडीगढ और हिमाचल के रूट पर बसें नहीं गई। वहीं महेंद्रगढ़ में हड़ताल नहीं है। बस अड्डा इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया बसें चल रही हैं। आगे जो स्थिति होगी उससे अवगत करवा दिया जाएगा।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अनुसार प्रदेश में करीब 4100 से अधिक रोडवेज बसें हैं। उन्होंने पहले ही हडताल की घोषणा कर रखी थी। हिसार में 23 जनवरी की रात से 24 जनवरी तक हिसार बस स्टैंड व उपकेंद्र एवं हांसी बस स्टैंड पर धारा 144 लागू की गई है। रोहतक में 184 बसें हैं, जिनमें से आज कोई भी बस नहीं चली। रोडवेज कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से हड़ताल की हुई है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हड़ताल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी डिपो के जीएम को हड़ताल से निपटने के लिए उचित कदम उठाने को कहा है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी होगी। कुछ जिलों में रोडवेज जीएम ने संबंधित जिलों के डीसी कोलेटर लिखकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस बल तैनात करने की मांग की, ताकि गाड़ियों को रोकने और टायरों की हवा निकालने की स्थिति में हड़ताली कर्मचारियों को रोका जा सके। सिरसा के बस स्टैंड के बाहर रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियनके नेताओं ने कहा कि मांगों को पूरा करवाने के लिए यूनियन के बैनर तले संघर्ष को जारी रखा जाएगा।