रिटायर्ड कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज, पेंशन वृद्धि से लेकर मेडिकल सुविधा तक सभी मांगों पर सरकार से कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात को कर्मचारी व पेंशनर्स बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुखवंत सिंह चीमा
Apr 11, 2026, 14:43 IST

डबवाली 11 अप्रैल
शहर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक ब्लॉक प्रधान सुखवंत सिंह चीमा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी लंबित मांगों व जमीनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के प्रधान सुखवंत सिंह चीमा ने कहा कि संसद से पारित वित्त विधेयक 2025 सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लाभ से वंचित करता है, जो उनके साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमश: 10, 15 और 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि लागू की जाए। उन्होंने पेंशन को टैक्स फ्री करने, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये करने तथा सभी बीमारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की भी जोरदार मांग उठाई। चीमा ने यह भी कहा कि कर्मचारियों व पेंशनर्स को लंबे समय से एलटीसी की सुविधा मिल रही है लेकिन सरकार अब उसे खत्म करने की साजिश करने में लगी है। एलटीसी के बदले एक माह के वेतन का विकल्प उन कर्मचारियों के लिए राहत का माध्यम था जो पारिवारिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा पर नहीं जा सकते थे। लेकिन सरकार कर्मचारियों व पेंशनर्स को हर चार वर्ष बाद मिलने वाली इस सुविधा को समाप्त कर रही है। इसके तहत सरकार द्वारा अब नए नियम लागू किए जा रहे हैं जोकि कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात है। इसे कर्मचारी व पेंशनर्स बर्दाश्त नहीं करेंगे। बलवंत सिंह रि. आडिटर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। वहीं, उग्रसेन गर्ग ने कम्प्यूटेशन की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा देने और कोरोना काल के 18 माह के डीए का भुगतान करने की मांग रखी।
सचिव गुरतेज सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को एसी बसों, रेल और हवाई जहाज में रियायती यात्रा सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने निजी बसों में आधे किराए की सुविधा को दोबारा लागू करने की भी मांग की।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक रिटायर्ड कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी आवाज को और मजबूत बनाया जा सके।
इस अवसर पर गोपाल सिंह पटवारी, वेद प्रकाश, दविंद्र शर्मा, शविंद्र सिंह बराड़ पीजीटी, हरबंस सिंह पटवारी, मदन लाल पंजाबी टीचर, सोहन सिंह आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।