Pal Pal India

अंबाला के शाहपुर व मच्छौंडा निवासियों ने टूटे बांध की तुरंत मरम्मत के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद व्यक्त किया

 
 अंबाला के शाहपुर व मच्छौंडा निवासियों ने टूटे बांध की तुरंत मरम्मत के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद व्यक्त किया
 चण्डीगढ, 07 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अंबाला छावनी में उनके आवास पर शाहपुर व मच्छौंडा के निवासियों ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि टांगरी नदी में आए अत्याधिक पानी के कारण शाहपुर में कुछ दिन पहले बांध टूट गया था। इस बांध को ठीक करने के लिए श्री विज ने प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए थे और उनके बदौलत प्रशासन द्वारा दिन-रात एक कार्य हुए तुरंत बांध को ठीक करवाया गया है।

आज इस मौके पर मौजूद भाजपा शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा, पार्षद बलजिंद्रपाल, महामंत्री तरविंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, बलकार सिंह, करमजीत सिंह, रमनदीप सिंह इत्यादि ने कहा कि मंत्री अनिल विज के कारण जल्द बांध को ठीक किया जा सका और आज वह उनका धन्यवाद व्यक्त करने के लिए आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में पानी निकासी बेहतर करने के लिए रिंग रोड पर जो पुलिया बन रही है उसे और चौडा किया जाए जिससे पानी निकासी बेहतर हो। मंत्री अनिल विज ने मामले में कार्रवाई के लिए नेशन हाईवे अथॉरिटी को दिशा-निर्देश दिए। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा निर्देश भी दिए। करधान क्षेत्र से आई विवाहिता ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए जिस पर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। गरनाला निवासी व्यक्ति ने गांव के ही अन्य व्यक्ति द्वारा उसे धमकियां देने की शिकायत दी। इसके अलावा, अन्य मामले भी आए जिनपर मंत्री अनिल विज से विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।