Pal Pal India

धर्म इंसान को सन्मार्ग पर चलने की शक्ति देता है: कविता जैन

 
  धर्म इंसान को सन्मार्ग पर चलने की शक्ति देता है: कविता जैन
सोनीपत, 31 मार्च  हरियाणा की पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि वत वत्सल भागवत भगवान के आशीर्वाद से इंसान धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति जुटा पाता है। जीवन में भटकाव के अनेक रास्ते हैं। भागवत कथा के एक-एक शब्द को आत्मसात करके जीवन में उतारने की कोशिश करें।
कविता जैन रविवार को सेक्टर 15 में गोकुल धाम सोसायटी पार्क द्वारा तथा मुरथल रोड विकास नगर में श्री श्याम महिला सेवा मंडल द्वारा आयोजित भागवत कथा के शुभावसर पर निकाली गई कलश यात्रा में भाग लेने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थी। सेक्टर 15 में पंडित विष्णु दत्त गौड़ तथा विकास नगर में स्वामी श्याम गोपाल जी कथा सुनाएंगे।
उन्होंने कहा कि भागवत कथा के आयोजन से ईर्ष्या द्वेष की भावना खत्म होकर भाईचारे, प्यार, प्रेम की भावना बढ़ती है। इसलिए भागवत कथा में सभी ग्रंथों का सार समाहित है और सभी ग्रंथो में सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, रमेश बत्रा, लीला देवी, सुमित्रा कौशिक, पुरुषोत्तम शर्मा, गुड्डी, नवीन, भारती, बिमला, रीता, रीना, निर्मला, मायावती, कविता डांगी, मंजू आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।