Pal Pal India

पीएम की जाति पर टिप्पणी के विरोध में फूंका राहुल गांधी का पुतला

 
 बोले: राहुल गांधी संसद में माफी मांगे
कैथल,10 फरवरी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर टिप्पणी करने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति की अगवाई में कार्यकर्ता शनिवार सुबह लघु सचिवालय के पास कोर्ट चौक के नजदीक एकत्र हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी वह कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज कार्यकर्ताओं ने वही सड़क पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।
प्रवीण प्रजापति ने कहा कि भारत की राजनीति में सबसे धूर्त आदमी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की जाती पर टिप्पणी कर नीच काम किया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जन्म से ओबीसी नहीं बल्कि नकली ओबीसी है। जो की सरासर गलत है। राहुल को अनाप-शनाप बयान बाजी करने के लिए भारत के 140 करोड़ देशवासियों के सामने संसद में माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी जाति की बातें करता है। पहले वह खुद बताए कि उसकी क्या जाती है। ओबीसी वर्ग भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के साथ हैं। चुनाव में कांग्रेस का क्या हश्र होगा। राहुल को खुद पता लग जाएगा।
भाजपा के जिला महामंत्री सुरेश संधू ने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी की बात का खंडन करना चाहिए था। इससे पहले मणि शंकर अय्यर ने भी ऐसे ही शब्दों का प्रयोग किया था। राहुल तो पप्पू है उसके पास सुरक्षा व विकास का कोई मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। वह जाति का मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस मौके पर भीमसेन अग्रवाल, संजीव कालडा,विरेन्द्र बत्रा ,भीसेन अग्रवाल व बलविंदर मौजूद रहे।