प्रबंधन विभाग की प्रो. आरती गौड और डॉ. कमल प्रीत कौर की एचआर की दो पुस्तकों का वीसी के द्वारा हुआ विमोचन

पुस्तक “प्रशिक्षण एवं विकास” में प्रशिक्षण की प्रक्रिया, प्रशिक्षण की विभिन्न तकनीकों तथा उनके व्यावहारिक पक्षों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं प्रशिक्षण से जुड़े पेशेवरों के लिए अत्यंत उपयोगी है। वहीं दूसरी पुस्तक “एचआर टूलकिट” में मानव संसाधन प्रबंधन (एचआर) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण शब्दों एवं अवधारणाओं को बहुत ही सरल और सहज भाषा में समझाया गया है, जिससे पाठक विषय को आसानी से समझ सकें।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. विजय अरोड़ा के साथ प्रो. आरती गौड एवं डॉ कमल प्रीत कौर विषय विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंगला, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. सुशील, सीओई प्रो. राजकुमार सालार, चेयरपर्सन प्रो. संजीत तथा संकाय सदस्य डॉ. रजनीश अहलावत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने लेखिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तकों को एचआर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।
कार्यक्रम के अंत में लेखिकाओं प्रो. आरती गौड एवं डॉ. कमल प्रीत कौर को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए बधाई दी गई।
लेखिका:
प्रो. आरती गौड , डॉ. कमल प्रीत कौर

