Pal Pal India

प्रियंका गांधी के रोड शो से सिरसा लोकसभा में एकतरफा हुआ माहौल : लाल बहादुर खोवाल

 प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़ ने कुमारी सैलजा की जीत पर लगाई मोहर : लाल बहादुर खोवाल
 
 प्रियंका गांधी के रोड शो से सिरसा लोकसभा में एकतरफा हुआ माहौल : लाल बहादुर खोवाल
 हिसार 24 मई: कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी द्वारा सिरसा में किए गए रोड शो की सफलता से कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा लोकसभा सीट की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में किए गए इस रोड में उमड़ी भीड़ ने बहन सैलजा की जीत पर मोहर लगाने का काम किया है। लोगों का उत्साह व समर्थन देखकर स्पष्ट हो गया कि कुमार सैलजा सिरसा लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगी। 

   एडवोकेट खोवाल ने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के रोड शो में जिस तरह से लोगों ने मालाओं व पुष्पगुच्छ देकर प्रियंका गांधी व कुमारी सैलजा का स्वागत व सत्कार किया वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा ने हमेशा अपने परिवार की भांति सिरसा लोकसभा के लिए कार्य किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चौ. दलबीर सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए निष्पक्ष, बेदाग व जनहित की राजनीति की है। समाज के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण भाव व ईमानदारी सभी को प्रभावित करती है। कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की सादगी व ईमानदारी का हर कोई कायल हो जाता है। इन गुणों व संवेदनशीलता के कारण समस्त सिरसा लोकसभा निवासी कुमारी सैलजा से जुड़े हुए हैं। 
  खोवाल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता अब कांग्रेस की नीतियों मे विश्वास जता रही है। कांग्रेस पार्टी ने इसलिए अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। दरअसल कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है और हर वर्ग व हर तबके के लोगों को समुचित सुविधाएं व अधिकार मिलें, इसके लिए कांगे्रस प्रयत्नशील है। गरीब, मजदूर, किसान, महिला, शोषितों व पिछड़ा वर्ग सहित हर वर्ग की बेहतरी के लिए काम करने के प्रति कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है।