Pal Pal India

सिरसा की बेटी सैलजा के लिए रोड शो करेंगी कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता प्रियंका गांधी

 विरोधियों के हौंसले टूटे, कार्यकर्ता बोले अब सैलजा की रिकॉर्ड जीत रोक पाना विरोधियों के बस की बात नहीं
 
  सिरसा की बेटी सैलजा के लिए रोड शो करेंगी कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता प्रियंका गांधी
 सिरसा की जनता भी प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए बेताब, वीरवार को है रोड शो
 सिरसा, 22 मई। सिरसा की  बेटी कुमारी सैलजा के धुआंधार प्रचार से विरोधियों के हौंसले पहले ही पस्त थे। अब बची कसर कांग्रेस की फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी पूरी कर देंगी। प्रियंका गांधी सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की रिकॉर्ड जीत के लिए रोड शो करेंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर मतदाताओं में भी जुनून देखने को मिल रहा है। 23 मई को सिरसा में  होने वाले इस रोड शो का हर मतदाता बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ज्यादातर मतदाताओं का कहना है कि अब सैलजा की रिकॉर्ड जीत को कोई नहीं रोक पाएगा।
बड़ी बहन की जीत में अहम भूमिका निभाएगी छोटी बहन
कांग्रेस के तेजतर्रार नेताओं में शुमार कुमारी सैलजा गांधी परिवार की सबसे विश्वास पात्र नेताओं में से एक हैं। जिस तरह उनकी पार्टी में पकड़ है उससे साफ जाहिर है गांधी परिवार का हर सदस्य कुमारी सैलजा को पूरा सम्मान देता है। इसी वजह से अब छोटी बहन प्रियंका गांधी खुद अपनी बड़ी बहन कुमार सैलजा की रिकॉर्ड जीत के लिए सिरसा आ रही हैं। गांधी परिवार को यह मालूम है कि सैलजा सिरसा की जनता के दम पर पहले ही जीत की ओर बढ़ रही हैं। इसके बावजूद गांधी परिवार सैलजा की जीत में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता। बताय गया है कि   खुद पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सैलजा की जीत के लिए प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी दी है। प्रियंका रायबरेली व अमेठी में व्यस्त होने के बावजूद सैलजा की जीत के लिए सिरसा पहुंच रही हैं। इससे साफ जाहिर है कि सैलजा की जीत के लिए प्रियंका गांधी केवल सिरसा सीट पर ही प्रचार के लिए पहुंच रही हैं।
हर कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज
प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर हर कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज है। ऐसी स्थिति में विरोधियों के हौसले पस्त होना लाजिमी है। अब तक दलबदलुओं के लिए कोई भी राष्ट्रीय नेता प्रचार के लिए नहीं पहुंचा है। इससे साफ हो गया है कि सिरसा में दलबदलु को बड़ी शिकस्त मिलने जा रही है। प्रियंका के रोड शो को लेकर कार्यकर्ता का  जोश देखने लायक है। ज्यादातर कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका के रोड शो के बाद सैलजा प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल करेंगी। हर कार्यकर्ता को रोड शो की जिम्मेदारी दी जा रही है। रोड शो का रुट भी तय किया जा रहा है। कुमारी सैलजा खुद रोड शो को लेकर अपडेट ले रही हैं।
प्रियंका के सिरसा आने से उड़ी हुई है भाजपा की नींद
भाजपा इस सीट पर सबसे कमजोर कडी बनी हुई है, पार्टी इस बात को अच्छी तरह से जानती है पर मानती नहीं, राजनीति की जंग खड़े यौद्धा को पता होता है कि वह कब तक मुकाबला कर सकता है। भाजपा ने अपने तरकश के सारे तीरे निकाल लिये। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा तक करवाई पर हालात नहीं सुधरे।  ये जनता है जिसे एक बार दिल में बैठा लेती है तो फिर उतारती नहीं है, सैलजा पहले से ही बढ़त बनाए हुए है और वे इतना आगे निकल चुकी है कि उन्हें पकड़ पाना नामुमकिन होगा, प्रियंका गांधी के आने से पहले ही  विरोधियों खासकर भाजपा की नींद हराम हो गई है।