Pal Pal India

महामृत्युंजय यज्ञ कर मनाया गया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन।

 
 महामृत्युंजय यज्ञ कर मनाया गया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन।
 पानीपत- 17 सितम्बर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र दामोदरदास मोदी  का जन्म दिन प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉo अर्चना गुप्ता ने महामृत्युंजय यज्ञ करके मनाया। उनके अच्छे स्वास्थ्य, चंहुमुखी विकास और दीर्घायु की कामना हेतु श्री गंगा धाम मंदिर में पंo निरंजन पाराशर जी के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज हमारा भारत राष्ट्र पूर्णतया सुरक्षित हाथों में है।
 देश ही नहीं पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का डंका बज रहा है। अनेकों छोटे- बड़े देश आज भारत की तरफ देख रहे हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि ऐसे व्यक्तित्व के लिए देश का हर नागरिक अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहे। 
इस अवसर पर निगम पार्षद भाई नवल जिंदल, मंडल अध्यक्ष सुमित गर्ग, महामंत्री सन्नी चौहान, गोपाल सैनी और अशोक गुप्ता सहित  दर्जनों राष्ट्र भक्तों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर गंगा धाम मंदिर में मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना हेतु 75 दीप भी जलाए गए तथा कीर