Pal Pal India

दोपहिया वाहनों पर 10,000 का प्रदूषण चालान अत्यधिक और असंगत

 
 दोपहिया वाहनों पर 10,000 का प्रदूषण चालान अत्यधिक और असंगत
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर सांसद कुमारी सैैलजा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में कहा है कि  दोपहिया वाहनों पर लगाए जा रहे 10,000 रुपये के प्रदूषण चालान को अत्यधिक, असंगत और आम नागरिकों पर अनुचित आर्थिक बोझ है, कुमारी सैलजा ने कहा कि छोटे स्कूटर और मोटरसाइकिल चलाने वाले मजदूर, कर्मचारी, छात्र और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही महंगाई और बेरोजग़ारी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण के नाम पर इतना भारी चालान वसूलना जनविरोधी कदम है। सांसद ने गडकरी  को पत्र लिखकर मांग की है कि चालान की राशि को वाहन की क्षमता और आय वर्ग के अनुसार तार्किक रूप से निर्धारित किया जाए।  सरकार को चाहिए कि वह प्रदूषण नियंत्रण केंद्रों की उपलब्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से चालान भुगतने की नौबत न आए। उन्होंने जनसामान्य से भी अपील की कि वे अपने वाहनों का समय-समय पर प्रदूषण जांच अवश्य करवाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।