पुलिस कर्मचारी हरदीप सिंह का पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
पुलिस की टुकड़ी द्वारा दी गई सलामी
Nov 6, 2023, 20:40 IST

फतेहाबाद, 6 नवम्बर जिले के रतिया उप मंडल के गांव अजीतनगर निवासी व सिरसा में सीआईडी में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हरदीप सिंह का देर रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार गांव के रामबाग में किया गया, जिसमें जिला पुलिस द्वारा मृतक पुलिस कर्मचारी को सलामी दी गई।
अजीत नगर निवासी हरदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वर्ष 2004 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। इसके बाद वह काफी साल तक सिरसा जिले में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। वर्तमान में वह सीआईडी में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। हरदीप सिंह बहुत ही ईमानदार व हंसमुख छवि के थे। सरकारी कार्यों के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढक़र भाग लेते थे। गत दिवस हरदीप सिंह की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां देर रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही जिला सिरसा व फतेहाबाद के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। हरदीप सिंह का आज गांव अजीत नगर में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें गांव के अलावा आसपास के शहरों से भी सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया, वहीं पुलिस की टुकड़ी द्वारा भी उन्हें सलामी दी गई।