Pal Pal India

महान शहीद मदन लाल धींगड़ा के शहीदी दिवस पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

  मदनलाल ढींगड़ा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम क्रांतिकारी थे: जगदीश चोपड़ा
 
  महान शहीद मदन लाल धींगड़ा के शहीदी दिवस पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
  मदनलाल ढींगड़ा भारतीय सिरसा, 17 अगस्त। महान शहीद मदनलाल ढींगड़ा के शहीदी दिवस पर रविवार को हिसार रोड़ स्थित शहीद मदन लाल ढींगड़ा चौक पर नागरिक परिषद की ओर से पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिक परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने मदनलाल ढींगड़ा  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर नागरिक परिषद के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने कहा कि मदनलाल ढींगड़ा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम क्रांतिकारी थे। भारतीय स्वतंत्रता की चिंगारी को अग्नि में बदलने का श्रेय महान शहीद मदन लाल धींगड़ा को ही जाता है। भले ही मदन लाल ढींगड़ा  के परिवार में राष्ट्रभक्ति की कोई ऐसी परंपरा नहीं थी किंतु वह खुद से ही देश भक्ति के रंग में रंगे गए थे। वे इंग्लैंड में अध्ययन कर रहे थे जहां उन्होंने विलियम हट कर्जन वायली नामक एक ब्रिटिश अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। कर्जन वायली की हत्या के आरोप में उन पर 23 जुलाई, 1909 का अभियोग चलाया गया। उन्होंने कहा कि हमें केवल अधिकारों की बात न करके कर्तव्यों का पालन करना चाहिए तभी देश नंबर वन बन सकेगा। भाजपा के जिला प्रधान एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा ने देश के अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हम सबको उनकी कुर्बानी से प्रेरणा लेते हुए देश हित में काम करने चाहिएं। हमें राष्ट्र विरोधी लोगों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। समाज सेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मेहता ने कहा कि मदन लाल ढींगरा ने बहुत छोटी उम्र में शहादत देकर स्वतंत्रता संग्राम को तेज करने का काम किया। उन्होंने कहा कि मदन लाल ढींगरा की कुर्बानी के दिन आज हम सबको देश के लिए कुछ करने का संकल्प लेना चाहिए यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर इस अवसर नागरिक परिषद के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा, सचिव सुरेंद्र भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं नागरिक परिषद सदस्य गुरजीत मान, प्रो. रवींद्र पुरी, एडवोकेट ए.सी. सिहाग, हरबंस नारंग, गुरदेव राही, रोहताश जांगडा, रत्न लाल बामनिया, डॉ. गंगा सागर केहरवाला, हनुमान कुंडू,  सुनील सेठी, मुस्कान मेहता, सतीश संजय, मदन राज, विक्रम चानना, अमन चोपड़ा, तरुण गुलाटी, टीना, संदीप मेहता, श्वेता दलाल, रोहित लूथरा, चांदनी, शैली, पिंकी, योगेश मान, रोहित मेहता, जतिन, ओम कुमार खत्री, अंबर मेहता, गुरविंदर अरोड़ा, कृष्ण मेहता, अजय खत्री, सुमित सेठी, संदीप लांबा, गौरव बत्रा, अनूप, दीपक, नवीन कुमार, हितेश भुक्कल, संजीव बंसल, विनोद बंसल, रतन अरोड़ा, लखबीर कुंडू, हितेश कुमार, रविंद्र, सुमन शर्मा, सुमित अरोड़ा, सुरिंदर दुग्गल सहित अनेक लोगों ने शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बॉक्स
शहीद मदन लाल ढींगरा की बने स्मारक: सुरेंद्र भाटिया
इस अवसर पर नागरिक परिषद के सचिव सुरेंद्र भाटिया ने कहा कि हमारी मांग है कि महापुरुषों व शहीदों की तरह शहीद मदन लाल ढींगड़ा  के शहीदी दिवस पर भी हरियाणा सरकार राज्य स्तर का कार्यक्रम आयोजित करे और हिसार में शहीद मदन लाल ढींगड़ा  की स्मारक बनाई जाए ताकि युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा जागे। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार मदन ढींगड़ा  का शहीदी दिवस मनाती है उसी तरह हरियाणा सरकार भी कार्यक्रम आयोजित करे ताकि हम सब शहीदों से प्रेरणा ले सकें।