Pal Pal India

प्रधानमंत्री मोदी जी का आह्वान- एक पेड़ मां के नाम,अभियान की शुरुआत की मित्र मंडल पानीपत ने

 
प्रधानमंत्री मोदी जी का आह्वान- एक पेड़ मां के नाम,अभियान की शुरुआत की मित्र मंडल पानीपत ने
 पानीत-30 जून  देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान अनेक मार्गदर्शक एवं कल्याणकारी बातों के साथ-साथ एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान भी देशवासियों से किया। जिससे प्रभावित होकर पानीपत के अनेक नवयुवकों ने मिलकर मित्र मंडल पानीपत के बैनर तले 30 जून से ही इसकी शुरुआत कर दी और शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष कर बाहरी कॉलोनियों में भारी संख्या में पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया।

प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार अशोक गुप्ता के नेतृत्व में अनेक साथियों ने मिलकर इसका बीड़ा उठाया और देशराज कॉलोनी में कई जगहों पर पेड़ लगाने की शुरुआत की। 
साथ ही मित्र मंडल से जुड़े अनेक उत्साही साथियों ने मोदी जी के इस कार्यक्रम को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का दृढ संकल्प भी लिया। 
आज देशराज कॉलोनी में देशबंधु गुप्ता रोड पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के डिप्टी चेयरपर्सन आजाद सिंह के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गई। 
आज इस अभियान के शुभारंभ पर आजाद सिंह ने कहा कि हमें  धरती पर निरंतर बढ़ रहे तापमान और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने की जरूरत है। 
आजकल धरती पर जो तापमान बढ़ रहा है उसे केवल वृक्ष लगाकर और उन्हें मित्र बनाकर ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती मां का श्रृंगार तो हैं ही, वृक्ष  हमारे मित्र भी हैं। हमें अपने जीवन काल में कम से कम 10 वृक्ष लगाकर उनका पोषण और रक्षण करना चाहिए, तभी हमारा मनुष्य जीवन सफल माना जाएगा।
इस अवसर पर कॉलोनी वासियों को पौधे भी वितरित किए गए तथा इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रचारक रहे रमेश खुराना, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश सचिव प्रसन्नता चांवरिया नितिन वैद की मौजूदगी में उन्हें इनकी रक्षा की शपथ भी दिलाई गई। 
इस दौरान कॉलोनी के अनेक लोगों के साथ-साथ मित्र मंडल के अनेक सदस्य सन्नी चौहान, रिंकल बा़ंगा, अमित सैनी, अशोक गुप्ता और प्रिंस शर्मा के अतिरिक्त अशोक जिंदल, डॉ ०गिरधर, डॉ० दिलीप बंगाली, अनिल कश्यप तथा संदीप कश्यप के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।