Pal Pal India

एक सीमा तक विवाद बढ़ाएं खिलाड़ी: मनोहर लाल

 
एक सीमा तक विवाद बढ़ाएं खिलाड़ी: मनोहर लाल

चंडीगढ़, 11 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में चल रहे पहलवानों के धरने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस मामले को एक सीमा से आगे न बढ़ाएं। कुछ लोग अब इस मुद्दे पर राजनीति करने लग गए हैं।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार की सुबह चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहलवानों के मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनकी मांग पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वह खिलाड़ियों से अपील करते हैं कि इस विषय को एक सीमा से आगे न बढ़ाएं।

मनोहर लाल ने कहा कि खिलाड़ियों का मामला हरियाणा सरकार के संज्ञान में है लेकिन यह मामला हरियाणा से जुड़ा हुआ नहीं है, इसलिए सीधे तौर पर कार्रवाई नहीं कर सकते।