Pal Pal India

मोदी मनोहर की नीतियों पर चुनाव में जनता लगाएगी मोहर: कंवर पाल

 गांव चलो अभियान के तहत स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल का बूथ नंबर 175 पर प्रवास।
 
      मोदी मनोहर की नीतियों पर चुनाव में जनता लगाएगी मोहर: कंवर पाल
यमुनानगर, 9 फरवरी  हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने शुक्रवार को गांव चलो अभियान के तहत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर-175 पर पहुंचकर भाजपा के पन्ना प्रमुख, शक्ति केन्द्र प्रमुख एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत की। उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर उनको सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं पन्ना प्रमुखों का हौसला बढ़ाया।
गांव चलो अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य कर लोगों को केन्द्र व प्रदेश की नीतियों के बारे लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गांव चलो अभियान के तहत स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने इस मौके पर लोगों से सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के बारे सुझाव लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के हर वर्ग का कल्याण हो और हर पात्र व्यक्ति को सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिलें।
उन्होंने गांव चलो अभियान कार्यक्रम में पहुंचकर पन्ना प्रमुखों, शक्ति केन्द्र प्रमुखों के मोबाइल पर नमो एप एवं वटस्अप ग्रुप भी डाउनलोड करवाए ताकि सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्तियों को दी जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग में लाभान्वित हो रहा है और वे सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को दोबारा प्रचंड बहुमत प्रदान कर दोबारा मोदी सरकार बनाने का कार्य करेंगी। गांव चलो अभियान कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठï पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहें।