Pal Pal India

देश की जनता ही असली मालिक: डॉ. सुशील गुप्ता

 
 देश की जनता ही असली मालिक: डॉ. सुशील गुप्ता
 कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़, 14 अप्रैल।  आम आदमी पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में बाबा साहेब भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। 'तानाशाही हटाओ देश बचाओ' के नारे के साथ हर जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इंडिया  गठबंधन के की ओर से थानेसर की प्रोफेसरों कॉलोनी में रविवार को प्रदेशस्तरीय भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा मौजूद रहे। उनके साथ सुमित हिंदुस्तानी,विशाल खुब्बड़, गेहल सिंह संधू, मास्टर सतबीर गोयत, सोनिया शर्मा, गोपाल मेहरा, प्रोफेसर सतीश गर्ग, शुभम राणा, विकास नेहरा, निशांत आनंद, पवन, सत्य शर्मा, श्रीप्रकाश मिश्रा, निलेश शर्मा, संजय जी, चेलाराम जी, दीनानाथ अरोड़ा, निशी गुप्ता, शैंकी गर्ग, सुभाष, राजेश सैनी, गोपाल गौड़, रणवीर बुरा, नरेंद्र वर्मा, शमशेर कश्यप, जवाहर गोयल, सुरेंद्र मित्तल, मनु जैन और सुधीर चुग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने ऐसा संविधान बनाया, जिसमें हर जाति और धर्म को बिना किसी भेदभाव के समानता का अधिकार था। एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसको संविधान में अधिकार ना मिला हो। गरीब से गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को देश के सर्वोच्च पद पर जाने का मौका दिया। देश की आजादी के बाद अनेकों सरकारें आईं, लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार देश में तानाशाही लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जब देश की नारी शक्ति का अपमान हो रहा था, तो देश के प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी थी। जब इसके लिए देश की संसद में सवाल पूछे गए तो 45 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं खुद मणिपुर के हालातों का गवाह हूं। उसी आग से मेवात के रास्ते हरियाणा को जलाने की साजिश भी रची गई, लेकिन किसानों ने हरियाणा में उसको भडक़ने नहीं दिया। हिंदुस्तान की असली ताकत जनता की वोट की ताकत में है। देश की जनता ही असली मालिक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को बदलने का काम किया। उन्होंने कहा देश की जनता इस तानाशाही का मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगी। कुरुक्षेत्र और कैथल में चुनाव अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी के साथ बदसलूकी की।  चुनाव में सभी पार्टियों को बराबर का मौका दिया जाता है। पहली बार ऐसा हुआ कि तानाशाह मोदी ने दिल्ली के  सिटिंग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पद पर रहते हुए गिरफ्तार करने का काम किया। आम आदमी पार्टी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान लिखा तो उसमें अपना सारा तजुर्बा जोड़ दिया था।