झूठ की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करें पंजाब के लोग : नायब सैनी
Jan 11, 2026, 19:35 IST

चंडीगढ़, 11 जनवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को अनुभवी, जिम्मेदार और जनहित के प्रति समर्पित शासन की आवश्यकता है। पंजाब सरकार ने राजनीति को सत्ता सुख का साधन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वह अन्याय और झूठ की राजनीति को नकारते हुए विकास, ईमानदारी और राष्ट्रहित आधारित सुशासन को मजबूत करें।
मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ने जो विकास मॉडल प्रस्तुत किया है, वही मॉडल पूरे देश में सुशासन की नींव बन सकता है। इसलिए आने वाले समय में पंजाब की जनता, झूठ बोलकर वोट लेने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या चाहे वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार हो, दोनों ने ही पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान 217 वादों किए थे और 1 साल में ही 54 वादों को पूरा भी कर दिया। उन्होंने पंजाब सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब सरकार बताए कि हाल ही राज्य में आई बाढ़ के दौरान पशुओं के जानी नुकसान से संबंधित कितना मुआवजा सरकार ने दिया।
उन्होंने कहा कि लोग धरातल पर काम देखते हैं, परंतु पंजाब सरकार सिर्फ बातों से पेट भरने का काम कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुटकुलों से पेट नहीं भरता, 4 साल निकाल दिए, परंतु कोई काम नहीं किया। पंजाब के आज लोग पूछ रहे हैं कि उनसे किए वायदों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों में वायदा किया था कि राज्य में बुजुर्गों को 2500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता देंगे, परंतु पंजाब की सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं लेकिन यह वायदा पूरा नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने वीबी-जी राम जी पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विधानसभा में 30 दिसंबर को प्रस्ताव पारित करने पर कहा कि उस प्रस्ताव को देखकर हैरानी होती है, क्योंकि उस प्रस्ताव में न तो कोई आंकड़ा दिया गया है, न कोई तथ्य दिया गया है और न ही कोई सुझाव दिया गया है जिससे इसमें कोई सुधार किया जा सके। इस मौके पर राज्य प्रधान सुनील जाखड़, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, जिला अध्यक्ष भूपिन्द्र सिंह चीमा, राजबीर धीमान ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन किया और जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला