Pal Pal India

बड़े बदलाव के लिए हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को लाए जनता : हैप्पी रानियां

 "बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल" अभियान की शुरुआत
 
 बड़े बदलाव के लिए हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को लाए जनता : हैप्पी रानियां
 इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करे जनता
 जिला, 27 जून

आम आदमी पार्टी हरियाणा के कार्यकर्ता गांव-गांव में बदलाव जनसंवाद करके लोगों की राय लेगी और उनके मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से सत्ता परिवर्तन करेगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां ने यह जानकारी आज पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा है कि हरियाणा की जनता ने एक बार सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन उन्होंने हरियाणा के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इस बार जनता को यदि हरियाणा में बड़ा बदलाव चाहिए तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा। । उन्होंने कहा इस बार गाड़ी के टायर को नहीं बल्कि पूरी गाड़ी बदलना है। तभी हरियाणा के लोगों का भला हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को इसलिए जेल में डाला, क्योंकि उनको डर था कहीं हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा से भी इनका सफाया न कर दे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों को बहुत मौके दिए, लेकिन इन्होंने बार बार धोखा दिया। किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ गद्दारी की। पार्टी के जिला सचिव शाम मेहता ने कहा कहा कि बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। एक भी सरकारी स्कूल पढ़ने लायक नहीं है। अमीर के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे और गरीब किसान व छोटे व्यापारी के बच्चों की जिम्मेदारी कौन लेगा।   में  दवाई, न डॉक्टर और न कोई सुविधा है। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप सचदेवा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों पर डंडे बरसाए और हमारी बहनों को दिल्ली में सड़कों पर घसीटा। हम अपनी मां बहनों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं करेंगे। इन्होंने पिछ्ले 10 साल में कुछ काम नहीं किया। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देकर देखे हम काम करके दिखाएंगे। इसलिए इस बार हरियाणा को बड़े बदलाव की तरफ ले जाने के लिए वोट करें।