क्लर्कों के शांति पूर्ण पैदल यात्रा के जत्थे को बर्बरतापूर्ण तरीके से किया गिरफ्तार
सभी जिलों में लिपिकीय कर्मचारियों ने सरकार की तानाशाही के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated: Jul 21, 2024, 13:48 IST
आप नेता अनुराग ढांडा ने ट्वीट कर सरकार के तानाशाही रवैये की कि निंदा, लिपिक वर्ग की मांग जायज
सिरसा। पिछले कुछ दिनों से क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के आह्वान पर लिपिकीय कर्मचारियों की पैदल यात्रा 21 जुलाई को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रही थी, जिसको सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन द्वारा सैकड़ों कर्मचारियों को बर्बरतापूर्ण तरीके से गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कर्मचारियों में रोष दोगुना बढ़ गया है। इसी के रोषस्वरूप रविवार को सभी जिला मुख्यालयों पर इकट्ठे होकर लिपिकीय कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय के सामने हरियाणा सरकार मुर्दाबाद, तानाशाही सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि हमारी राज्य कार्यकारिणी शांति पूर्ण तरीके से जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलना चाह रही थी। सरकार की मंशा कर्मचारियों के प्रति बेहद नकारात्मक है। हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना बेहद निंदनीय है, आप नेता अनुराग ढांडा ने ट्वीट कर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराया और सरकार तानाशाही रवैये की घोर निंदा की। क्लेरिकल एसोसिएशन का कहना है कि अब यह आंदोलन और तेज होगा। यदि जल्दी ही हमारे साथियों का छोड़ा नहीं जाता और मांगो को पूरा नहीं किया जाता है तो आगामी समय में पूरा का पूरा लिपिक वर्गीय कर्मचारी चंडीगढ़ कूच करने को मजबूर होगा, जिसके लिए पूर्ण रूप से सरकार जिम्मेदार होगी। आज कुरुक्षेत्र में की पुलिस व सरकार द्वारा लिपिकीय कर्मचारियों की पैदल कर रहे साथियों को अरेस्ट करने की कार्रवाई के विरोध में आज जिला सिरसा में मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला सिरसा के साथियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने बताया कि सरकार द्वारा की गई है कार्रवाई घोर निंदनीय है। हम अपनी जायज मांगों को लेकर बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से पैदल यात्रा कर रहे हैं। फिर भी सरकार द्वारा हमारी बातों को ना तो सुना जा रहा है, उल्टा सरकार हमें अरेस्ट कर रही है, जिसका हम सब विरोध करते हैं और सरकार को चेतावनी देते हैं कि यदि सरकार ने हमारी जायज मांग को नहीं माना तो हम अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज करेंगे। राज्य टीम की ओर से पंचकूला कूच के लिए हम सब तैयार हैं। इस मौके पर रामदत्त शर्मा, दीपक बैनीवाल, कुलविंदर, अशोक, ज्योति, सज्जन, पंकज, राजकुमार, रणधीर, दिनेश धामू, दीपक, नरेश दहिया, चुन्नी राम उपस्थित थे।