Pal Pal India

पानीपत: नहर में गिरी कार, ट्रक ड्राइवर ने बचाई ड्राइवर की जान, वाहन की तलाश जारी

 
 पानीपत: नहर में गिरी कार, ट्रक ड्राइवर ने बचाई ड्राइवर की जान, वाहन की तलाश जारी
 पानीपत, 18 अगस्त । हरियाला के पानीपत जिले के दिल्ली पैरलल नहर में एक कार के अनियंत्रित होकर गिरने की घटना में ट्रक ड्राइवर की तत्परता से कार चालक की जान बच गई। कार नहर के गहरे पानी में डूब गई, जिसकी तलाश में गोताखोर जुटे हैं।
पानीपत के गांव सिवाह निवासी सतेंद्र ने बताया कि वह रविवार को अपनी कार से ससुराल सरढाना जा रहे थे। गांव नरायणा और बुढशाम के पास पहुंचते ही अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधी नहर में जा गिरी।
सतेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार का सनरूफ खोल दिया और ऊपर की तरफ निकलने का प्रयास किया। तभी वहां से गुजर रहे एक ट्रक ड्राइवर ने उसे देख लिया और नहर छलांग लगा दी तथा डूबते हुए सतेंद्र को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन कार अभी भी नहर में डूबी हुई है। गोताखोरों की टीम द्वारा कार की तलाश की जा रही है।