भाखड़ा नहर में रात को गिरी गाड़ी निकाली गई,एक की मौत,दो को बचाया गया,11की तलाश
Feb 1, 2025, 12:57 IST

बताया गया है कि क्रूजर के नहर में गिरने के बाद राखी सिंह किसी तरह तैर कर बाहर आ गया। उसने मदद के लिए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस को इत्तिला दी गई। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। इन लोगों को 11 वर्षीय लड़के को बचाने में कामयाबी मिली। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।
जिला प्रशासन की सूचना पर सुबह एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची हैं। पुलिस के अनुसार गांव महमड़ा के अंग्रेज सिंह का परिवार पंजाब के जलालाबाद में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस क्रूजर को किराये पर लेकर गया था। सभी 14 लोग शादी के बाद जलालाबाद से महमडा लौट रहे थे। गांव सरदारेवाला में कोहरा इतना घना था कि ड्राइवर को रास्ता नजर नहीं आया और गाड़ी नहर में समा गई।
इस गाड़ी में सवार लोगों के नाम और पते
1-जरनैल सिंह (40) पुत्र बाज सिंह निवासी गांव महमडा (जीवित)।
2-अरमान (11) पुत्र जसविंदर निवासी महमडा (जीवित) ।
3-बलवीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी महमडा। बलबीर की मौत हो चुकी है।
4- जसविंदर सिंह (35) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी रिओद, जिला मानसा।
5- गाड़ी ड्राइवर छिद्र सिंह (55) पुत्र वधावा सिंह निवासी महमडा।
6- झंडो बाई (65) पुत्र बाज सिंह निवासी महमडा।
7- छिरा बाई निवासी गांव सरपाली थाना लोहा, जिला मानसा।
8 -तारो बाई (60) पत्नी चंद सिंह निवासी महमडा
9- जगीरो बाई (45) पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी गांव महमडा।
10- लखविंदर कौर पत्नी रविन्द्र सिंह निवासी महमडा।
11-सहज दीप पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी महमडा।
12-कनतो बाई (45) पुत्र जगसीर निवासी फतेहपुर, जिला मानसा।
13-संजना (12) पुत्री जसविंदर सिंह निवासी महमडा।
14- रविन्द्र कौर (35) पत्नी जसविंदर सिंह निवासी महमडा।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024