Pal Pal India

सरकार के 9 साल पूरे होने पर ‘‘महासंपर्क अभियान’’ का महाप्लान : डा. संजय शर्मा

हरियाणा में 300 के लगभग मंडलों पर हुई कार्यकारिणी की बैठकें: शर्मा

 
 
सरकार के 9 साल पूरे होने पर ‘‘महासंपर्क अभियान’’ का महाप्लान : डा. संजय शर्मा 

चंडीगढ़, 21 मई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने प्रदेश भर में 300 के लगभग मंडलों की कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की। इन बैठकों में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर घर-घर भाजपा की योजना पहुंचाने का महाप्लान तैयार किया गया और महासंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने बताया कि मंडल बैठकों में विधायकों, मंत्रियों, सांसदों, जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि आज की इन बैठकों में बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा बनाए गए एक महीने के प्लान के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई गई है। तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया।
डा. शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जून महीने में सभी लोकसभा, विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन तमाम कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को मतदाताओं व जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा की दस की दस लोकसभाओं में रैलियों का आयेाजन होगा जिनमें से दो रैली बड़े स्तर की होंगी जिनकी तैयारियों को लेकर भी आज मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में मंथन हुआ है। 
मीडिया प्रमुख ने बताया कि महासंपर्क अभियान के तहत महीने भर लाभार्थियों से संपर्क, बुद्धिजीवियों के सम्मेलन,  सभी विधानसभाओं में मोर्चा द्वारा सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। 1 जून से 30 तक महीने भर में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जो गतिविधियां चलाई जाएंगी उनकी जिम्मेदारियां प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने तय कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों को लेकर आज मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में पूरी योजनाएं बनाई गई हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर योजनाओं को घर-घर लेकर जाएंगे और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रदेश के सभी बड़े नेता भी हिस्सा लेंगे। 
डा. शर्मा ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में प्रदेश के मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, डा. बनवारी लाल, श्रीमती कमलेश ढांडा, अनिल विज, जेपी दलाल, ओम प्रकाश यादव, संदीप सिंह व प्रदेश महामंत्रियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हुई इन बैठकों में हिस्सा लिया और महीना भर चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया। इसी तरह से युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर मांढ़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता दांगी, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण पंवार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम अहमद और जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, योगेंद्र राणा, रणबीर ढाका, अशोक गुर्जर, शंकर धुप्पड़, डा. अर्चना गुप्ता, गोपाल शर्मा, दयाराम यादव व अन्य जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों की मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में शामिल हुए कार्यक्रमों की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।