हरियाणावासियों के दिलोजहन में ओमप्रकाश चौटाला का खास मुकाम: आदित्य चौटाला
Dec 16, 2025, 13:14 IST

सिरसा 16 दिसंबर डबवाली के विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि हरियाणा के पूर्व
मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला को जब जब भी सत्ता में आने का अवसर
मिला, तब तब उन्होंने केवल हरियाणा के उत्तरोत्तर विकास और गरीब, कमेरे,
किसान के हितों को प्राथमिकता दी। उसी का परिणाम है कि आज भी
हरियाणावासियों के दिलो जहन में वे खास मुकाम रखते हैं। वे बीते सोमवार
को डबवाली हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। रानियां
के विधायक अर्जुन चौटाला व इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा की
अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डबवाली के विधायक आदित्य चौटाला ने कहा
कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला अपने सटीक निर्णयों के लिए पूरे देश में जाने
जाते थे। उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की नीतियों का
अनुसरण किया और प्रदेश के आखिरी टेल तक किसानों के खेतों तक पानी बिजली
का भरपूर प्रबंध किया। मंडियों में उचित प्रबंधन के साथ-साथ किसानों को
उनकी फसलों का पूरा भाव दिलाकर इस वर्ग के साथ कांग्रेसराज में हुए शोषण
को रोका। ऐसे लौहपुरुष की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें आगामी 20 दिसंबर को
हरियाणावासी सिरसा के तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर सुबह 11 बजे उनकी प्रतिमा
पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि उन द्वारा
दिखलाए मार्ग पर चलते हुए पूरा इनेलो परिवार आज भी दलित, कमेरे, किसान,
युवा, बेरोजगारों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सडक़ से लेकर
विधानसभा तक संघर्षरत है। इस अवसर पर रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने
कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने सदैव अपनी दूरदर्शिता से न केवल
अपने राजनीतिक संगठन को नई दिशा दी बल्कि पूरे देश प्रदेश में अन्य
राजनीतिक दलों के लिए भी राजनीति को जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम बनाने
की मिसाल पेश की। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने इस अवसर पर आगामी
20 दिसंबर को तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को
श्रद्धांजलि अर्पित करने आने वाले प्रदेशभर से हजारों लोगों के लिए हर
प्रकार की व्यवस्था करने के उद्देश्य से पार्टी के वालंटियर्स की
ड्यूटियां लगाई। बैठक में डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां, हलका संयोजक
विनोद अरोड़ा, नप चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, शहरी प्रधान लवली मेहता, संदीप
गर्ग, संदीप चौधरी, अजनीश कनेड़ी, कुलदीपक सहारण, नप उपाध्यक्ष अमनदीप
बंसल, गौरव मोंगा, कुलदीप गोदारा, चेयरमैन अभिमन्यु हनी, जिला पार्षद
ओमप्रकाश फौजी व कुलदीप जम्मू सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता
मौजूद थे।