Pal Pal India

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का किया प्रस्ताव

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों का जताया आभार 
 
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का किया प्रस्ताव 

सिरसा, 19 मार्च। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की आम सभा आज मंदिर परिसर में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव सभा में रखा और नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौहार्द और गरिमापूर्वक कार्यकारिणी चलाने की उम्मीद जाहिर की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी 1 अप्रैल से कामकाज शुरू करेगी।

गौरतलब है कि सर्वसम्मत बॉडी का चुनाव न होने की स्थिति में आज 19 मार्च को चुनाव करवाया जाना था। परंतु चुनाव अधिकारी सुरेंद्र भाटिया, गुलशन कुमार चुघ व एडवोकेट सुरेश मेहता ने चुनाव हेतु नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशियों व ट्रस्ट के सदस्यों को सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को वर्ष 2023-25 के लिए नई कार्यकारिणी चुनाव अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से गठित कर दी गई। 


नवगठित कार्यकारिणी में दुर्गा सिंह को प्रधान, भारत भूषण ऐलावादी को उपप्रधान, कैलाश गुप्ता को सचिव, कुलदीप रिणवा को सहसचिव, सुनील छाबड़ा को कोषाध्यक्ष, नत्थूराम गर्ग को सह कोषाध्यक्ष, मेघनाथ शर्मा को संगठन सचिव व एडवोकेट श्याम सचदेवा को लीगल एडवाजइर बनाया गया है। गौरतलब है कि ट्रस्ट के चुनाव के लिए 11 मार्च से 14 मार्च तक नामांकन भरे जाने थे और नामांकन पत्र वापस लेने के लिए 17 मार्च का दिन तय किया गया था। 


चुनाव अधिकारियों के प्रयास से शुक्रवार को सभी पदों पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया। नए पदाधिकारियों के चयन के बाद आज आम सभा की बैठक हुई जिसमें एक प्रस्ताव पारित करके नए पदाधिकारियों को उनका कार्यभार सौंपा गया। पुरानी सभा के पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया गया।