नाइन टू वन स्कोलर हेवन स्कू ल का वार्षिक उत्सव नवरस - द ग्लोरियस इंडिया संपन्न
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र भाटिया ने खिलाडियों और विद्यार्थियों क ो किया सम्मानित
Dec 14, 2025, 14:06 IST

सिरसा, 14 दिसंबर। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के भव्य ऑडिटोरियम में नाइन टू वन स्कोलर हेवन स्कू ल का प्रथम वार्षिक उत्सव नवरस - द ग्लोरियस इंडिया का आयोजन किया गया। हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित इस वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने भारत की विविध संस्कृति और भावों को मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।इस मौके पर राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।
इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दैनिक पल-पल समाचारपत्र के प्रधान संपादक सुरेंद्र भाटिया एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला प्रमुख संदीप कुमार, एमसी सुमन शर्मा, डॉ. प्रेम कंबोज, इंद्राणी कंबोज और रामपाल सिंह ग्रेवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों की एंकरिंग विशेष आकर्षण बनी। मंच पर नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। माताओं और शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनोहारी नृत्य ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस मौके पर राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या अंजू शर्मा ने शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कक्षा पहली से रोबोटिक्स शिक्षा की शुरुआत की घोषणा की। विद्यालय की संचालिका अंजू शर्मा, वाइस प्रिंसिपल नेहा शर्मा तथा समर्पित स्टाफ की अनुशासित एवं प्रभावी प्रस्तुति की भी अतिथियों ने प्रशंसा की। मुख्य अतिथि सुरेंद्र भाटिया और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और विद्यालय की उत्कृष्ट तैयारी की सराहना करते हुए विद्यालय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की विविध झलकियां उपस्थित दर्शकों के लिए अविस्मरणीय बन गईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि दैनिक पल-पल समाचारपत्र के प्रधान संपादक सुरेंद्र भाटिया और अन्य अतिथियों ने राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की की संचालिका अंजू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त कि या।
फोटो

