Pal Pal India

नगर निगम ने 52 प्रॉपर्टी धारक डिफाल्टर घोषित

डिफाल्टर श्रेणी के 52 प्रॉपर्टी धारकों पर लगभग 12 करोड़ 30 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स के साथ-साथ 58 लाख 22 हजार रूपये फायर टैक्स का है बकाया
 
-डिफाल्टर श्रेणी के 52 प्रॉपर्टी धारकों पर लगभग 12 करोड़ 30 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स के साथ-साथ 58 लाख 22 हजार रूपये फायर टैक्स का है बकाया
सोनीपत, 29 मार्च  नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले ऐसे संपत्ति करदाता जिन्होंने अभी तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने शुक्रवार को बताया कि नोटिस जारी करने के बाद भी जो संपत्ति करदाता अपना टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं, उनके खिलाफ नगर निगम एक्ट-1994 के अंतर्गत सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र के 52 प्रॉपर्टी धारकों को संपत्तिकर न जमा करवाने पर डिफाल्टर की श्रेणी में सूचित किया गया है। इन प्रॉपर्टी धारकों में निगम क्षेत्र के विभिन्न स्कूल, विभिन्न धार्मिक संस्थाएं, होटल व अन्य सस्थाएं व व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सभी 52 डिफाल्टर प्रॉपर्टी धारकों पर लगभग 12 करोड़ 30 लाख रूपये प्रॉपर्टी टैक्स के साथ-साथ 58 लाख 22 हजार का फायर टैक्स बकाया है। नगर निगम वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन प्रॉपर्टी धारकों ने अभी तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा है वे तुरंत अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं।