Pal Pal India

मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विजेता

 
 मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विजेता
मुंबई, 29 जनवरी। मुनव्वर फारुकी ने रविवार की रात बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है। अभिषेक कुमार रनरअप रहे। जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपए, गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल थे। इस सीजन की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई थी। सलमान खान ने इस पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट किया। बिग बॉस शो के पिछले सीजन में विनर अनाउंसमेंट से पहले पैसों से भरा ब्रीफकेस कंटेस्टेंट्स के सामने पेश किया जाता था। सीजन 15 में निशांत भट्ट और सीजन 16 में अर्चना गौतम ने ब्रीफकेस लिया था। इस बार ऐसा नहीं हुआ। मन्नारा चोपड़ा शो के टॉप 3 में शामिल थीं। हालांकि फिर उन्हें शो से एविक्ट कर दिया गया। शो में उनकी जर्नी उतार-चढ़ाव से भरी हुई रही। कई बार उन्हें मुश्किल हालातों का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन फिर भी मन्नारा ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बना ही ली थी। अरुण माशेट्टी ने दम रूम से अपनी जर्नी शुरू की थी। उनका शो के दौरान तहलका उर्फ सनी आर्या के साथ मजबूत बॉन्ड बना था। लेकिन फिनाले में पहुंचने के बाद उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। ट्रॉफी की रेस से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई। उनके घर से बाहर निकलने पर फैंस बेहद निराश हो गए थे। बिग बॉस 17 के फिनाले पार्टी में माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी ने भी परफॉर्म किया। दोनों सलमान खान के गाने टन टना टन में थिरकते दिखे। शो के फिनाले में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने डांस परफॉर्मेंस दी। शो के फाइनलिस्ट में से एक अभिषेक ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी। इनके अलावा ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालविया, सना खान, रिंकू धवन, सनी आर्या और सोनिया बंसल भी फिनाले एपिसोड में दर्शकों के लिए परफॉर्म और अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट को चीयर करने के लिए वापस आए। ईशा बॉयफ्रेंड समर्थ के साथ फिल्म कभी खुशी कभी गम के यू आर माइ सोनिया ट्रैक पर डांस करती दिखीं।