Pal Pal India

सामाजिक सरोकार के माध्यम से प्रदेश भर में मनाया गया सासंद सैलजा का जन्मदिन​​​​​​​

 जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर किया पौधारोपण, हवन-यज्ञ में आहुतियां डालकर की सांसद के दीर्घायु की  कामना
 
 सामाजिक सरोकार के माध्यम से प्रदेश भर में मनाया गया सासंद सैलजा का जन्मदिन​​​​​​​
 चंडीगढ़, 24 सितंबर। सामाजिक सरोकार के माध्यम से बुधवार क ो अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा का जन्मदिन प्रदेशभर में मनाया गया। अधिकतर स्थानों पर रक्तदान किया गया तो ‘सैलजा संग हरियाणा’ टीम की ओर से पौधारोपण किया गया। हवन-यज्ञ में आहुति डालकर  तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्र्व धर्म समभाव को साथ लेकर चलते हुए देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश करने वाली सैलजा की दीर्घायु की कामना की गई।
सिरसा में कांगे्रस भवन में बुधवार को सिरसा सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर जिला कांगे्रस कमेटी, युवा कांगे्रस कमेटी और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान  में सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, सभी ने सैलजा की दीर्घायु की मंगल कामना के साथ आहुतियां डाली।  पीसीसी डेलीगेट्स राजेश चाडीवाल ने बताया कि सुबह 09 बजे कांग्रेस भवन में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, कानूनी प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस, जिला यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सदस्यों ने मिलकर आहूति डालकर सांसद के लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद कांग्रेस भवन में ही रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर अपनी लोकप्रिय सांसद की दीर्घायु की कामना की।बाद में  कुष्ठ आश्रम मेंं जाकर वहां रह रहे लोगों को फल व मिठाई वितरित की गई। राजेश चाडीवाल ने कहा कि सांसद सैलजा ने लोकसभा सांसद बनने के बाद से लेकर अब तक लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। सांसद बनने के बाद से एक नई ऊर्जा के साथ वे राजनीति के मैदान में उतरी हंै और लगातार विरोधियों की पोल पट्टी खोलकर जनता के समक्ष ला रही हंै।  इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान संतोष बैनीवाल, महिला प्रधान कृष्ण फोगाट, संदीप नेहरा, नवीन केडिया, राम सिंह सोलकी चैयरमैन, सुरेंद्र बंसल, लादु पूनिया, इंद्र जैन, रणधीर धीरा, शुभम पूनिया, सतीश खिंचड़, सुरजीत सिंह भावदीन, आदराम सुथार, रामचंद्र लिंबा, गुरनाम झाबर डा. वाई के चौधरी, बूटा सिंह थिंद, बलदेव सिंह लहंगेवाला, गजानंद सोनी, दलीप घोड़ांवाली, हरविंदर कंबोज, गुरबेज सरपंच, कृष्णा भांभू, अंगूरीदेवी वर्मा, डा. दीपिका खत्री, वेद दांगी, धर्मपाल खोखर, मास्टर हरिसिंह, बलविंदर नेहरा, नरेश दरोलिया, सुरेंद्र नैन, प्रेम कंबोज, दुर्गा सिंह सरपंच, राजपाल भांभू, तेजभान पटवारी, संजय नायक, प्रेम शर्मा, विक्रम बैनीवाल, राकेश जोधकां, कांग्रेस भवन के इंचार्ज संगीत कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके साथ ही डबवाली, रानियां, कालांवाली, ऐलनाबाद और चौपटा में सांसद का जन्मदिन मनाया गया।
पंचकूला के पूर्व विधायक चंद्रमोहन बिशोई, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जसपाल मान, रघुवीर संधू, सोमिल, प्रियंका हुड्डा, डा. अजय चौधरी ने सांसद सैलजा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उधर यमुनानगर में सैलजा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, हवन यज्ञ और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में श्याम सुंदर बतरा, आकाश बतरा, राकेश शर्मा काका, अनिल कुमार गोयल आदि मौजूद थे। एक अन्य कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मौके पर ललित बुटाना, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, इंद्रजीत सिंह, डा् मुनेश परवेज राणा, देंवेंद्र सिंह, सुभा भरद्वाज, अजय चौैहान, नरपत सिंह गुज्जर आदि मौजूद थे।  इसके साथ ही अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, उकलाना, जींद, नरवाना, फरीदाबाद, पलवल में भी सांसद सैलजा के जन्मदिन पर आयोजित हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर  उनकी दीर्घायु की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया।  सांसद सैलजा की  प्रेरणा से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ‘सैलजा संग हरियाणा’ की टीम ने उनके जन्मदिन पर एक-एक पेड़ हमारी नेता को समर्पित करने की मुहिम चलाते हुए पौधारोपण किया।   कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण करते हुए सैल्फी लेकर ‘सैलजा संग हरियाणा’ की टीम को भेजी। उधर हिसार में  जिला बार एसोसिएशन हिसार व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  कानूनी विभाग हिसार हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में  सांसद कुमारी सैलजा  जन्म दिवस पर  बार रूम हिसार में  रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम संयोजन लाल बहादुर खोवाल एडवोकेट प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट व पीसीसी डेलीगेट द्वारा यिका गया।