उकलाना अंडरपास धरने पर पहुंचीं सांसद सैलजा, सरकार को लगाई फटकार -जल्द उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर समाधान करवाने का दिया आश्वासन

उकलाना में निर्माणाधीन अंडरपास की मांग को लेकर चल रहे धरने पर आज सांसद कुमारी सैलजा पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की जायज मांगों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।सांसद सैलजा ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विकास कार्यों में देरी और जनभावनाओं की उपेक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उकलाना क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से शीघ्र रिपोर्ट तलब की जाएगी और समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। सैलजा ने कहा कि वे इलाके की बेटी के रूप में यहां आई हैं और जनता के साथ हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी।धरने पर मौजूद स्थानीय नागरिकों और आंदोलनकारियों ने सांसद का स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। सांसद ने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज संबंधित मंचों तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी। इस मोके पर कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के स्टेट चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल,धरना संयोजक सरदार कपूर सिंह, बलजीत नंबरदार, वीरभान सिंह,वीरेंद्र सेलवाल,नरेश पहलवान,सुरेश गर्ग,सुरेंद्र सेलवाल,राजेश भूटानी,भगत सिंह ,हरिकृष्ण प्रभुवाला,कमल सिंगला, सरदार सातवंत सिंह, लखबीर सिंह, कर्ण सिंह लितानी,हरपाल सेलवाल,अनिल लितानी,रिंकू वर्मा, बलवान सिंह मिस्त्री , नीरज कलसन, मास्टर जय सिंह गोदारा, सतबीर किरोड़ीवाल ,मंगल किरोड़ीवाल ,हेमचंद्र मुवाल,दीपक गुप्ता, विकास नांदवाल,एडवोकेट बजरंग इंदल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

