Pal Pal India

देश में फिर से बनेगी मजबूत मोदी सरकार: मनोहर लाल खट्टर

 
--पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे भाजपा जिला कार्यालय में।
 
  देश में फिर से बनेगी मजबूत मोदी सरकार: मनोहर लाल खट्टर
यमुनानगर, 21 अप्रैल  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल जगाधरी में पहुंचे। वहां पर उन्होंने यमुनानगर, जगाधरी व सढौरा विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगाधरी यमुनानगर, सढौरा विधानसभाओं की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंबाला लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी मेहनत से जी-जान से जुट जाएं।
उन्होंने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की जीत का मूल मंत्र है बूथ जीता चुनाव जीता। भाजपा पदाधिकारी बूथ स्तर पर बनी बूथ प्रबंधन समिति त्रिदेव के सदस्यों व आम जनता के बीच सक्रिय संवाद कायम रखें। भाजपा के पन्ना प्रमुख भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र पालक आदि सभी सक्रिय होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता भाजपा पार्टी की रीड की हड्डी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के दम व आमजनता के आशीर्वाद सहयोग से भाजपा केंद्र में फिर से एक बार मजबूत मोदी सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा की जनता ने भी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीतने का मन बना लिया है।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि बहुत से प्रदेशों में हरियाणा सरकार की नीतियों को लागू किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पूरी पालन की जाएगी। इस दौरान भाजपा विधायक सहित संगठन के सभी पदाधिकारी शामिल रहे।