कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
Mar 19, 2023, 17:22 IST

यमुनानगर, 19 मार्च। उपमंडल बिलासपुर में सुभाष मेहला सदस्य सचिव राज्य सेवा प्राधिकरण, पंचकूला व गुनीत अरोरा, मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट-सह सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपमंडल बिलासपुर में चल रही परियोजना सरल स्थायी समाधान एक बेहतर कल के लिए संघर्षों के हल के तहत बिलासपुर, मछरौली, रामपुर कबोयन, मुगलवली, काठगढ़, भमनौली में विधिक सेवा क्लीनिक का दौरा किया।
दौरे के दौरान क्लीनिक पर मौजूद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि कैसे वे मध्यस्थता के माध्यम से नि:शुल्क व कम समय में वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के माध्यम से अदालतों में अपने लंबित मामलों का निपटारा कर सकते है। यदि कोई व्यक्ति नया मामला दर्ज करना चाहता है लेकिन उसके पास वकील के लिये कोई साधन नहीं है तो मुफ्त कानूनी सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन कर सकता है।
लोगों को उनके मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों और मतदान के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर एकत्रित महिलाओं से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने घरों में घरेलू हिंसा का सामना किया है। उन्हें बताया गया कि उनके पास क्या कानूनी उपाय हैं जिसके अनुसार वह घरेलू हिंसा से बच सकती हैं।