Pal Pal India

रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती नाकाफी: राजन मेहता

 
रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती नाकाफी: राजन मेहता
सिरसा, 30 अगस्त। युवा कांग्रेस नेता राजन मेहता ने केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई कटौती को नाकाफी बताया है। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजन ने कहा कि सरकार ने सिलेंडर के दाम में मात्र 200 रुपए कमी की है, जोकि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने कहा कि मंहगाई की आग मेें जल रही जनता को हर मोर्चे पर राहत मिलनी चाहिए। रसोई गैस 500 रुपए प्रति सिलेंडर से अधिक नहीं होने चाहिए। 
राजन मेहता ने कहा कि इसके अलावा राशन व सब्जियों के दाम कम होने चाहिए। पेट्रोल व डीजल के दाम नीचे आने चाहिए, ताकि मालभाड़ा कम हो। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के राज में पेट्रो पदार्थो के दाम इससे आधे थे तब भाजपाइयों ने अर्धनग्र होकर प्रदर्शन किया था। अब भाजपाइयों की बोलती बंद हो गई है। राजन मेहता ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के नेताओं ने घोषणा की थी कि हम महंगाई कम करेंगे, अच्छे दिन लाएंगे, 15 लाख आम जनता के खाते में डाले जाएंगे, काला धन वापस लाएंगे, काला धन जमा करने वालों पर कार्रवाई करेंगे लेकिन भाजपा सरकार एक भी चुनावी वादे पूरे नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता की कमर टूट गई है। सत्ता लोगों को फायदा पहुंचाने का कोई काम नहीं कर रही।