Pal Pal India

प्रदेश में दस की दस लोकसभा सीट पर खिलेगा कमल: कैप्टन अभिमन्यु

 
 प्रदेश में दस की दस लोकसभा सीट पर खिलेगा कमल: कैप्टन अभिमन्यु
जींद, 1 फ़रवरी  जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला के गठबंधन को लठ की तरह मजबूत के बयान पर बोलते हुए पूर्व वित्त मंत्री अभिमन्यु ने कहा कि विधानसभा में बहुमत के लिए हमें उनके सहयोग की जरूरत है विधानसभा में बहुमत के लिए लठ गढा रहे तो अच्छी बात है। लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़े जाने के सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अभी तो राजस्थान में चुनाव हुए तो उन्होंने (जेजेपी) अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा हमने अपने सिंबल पर लड़ा। दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा। वे गुरुवार को स्व. कुलदीप डूमरखां की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे।
पत्रकार वार्ता में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में विपक्ष द्वारा भाजपा पर बेईमानी करने के लगाए जा रहे आरोप पर बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जो हार को नहीं पचा पाते है ये उन लोगों की आदत होती है। जब-जब कांग्रेस इनके गठबंधन के लोग चुनाव हारते हैं तो कभी ईवीएम पर दोष निकालते हैं। अपने अंदर नहीं झांकते है। जब हिमाचाल, पंजाब में चुनाव जीते तो तब किसी तरह के आरोप नहीं लगाते तब सब चीज ठीक होती है। हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के लोगों का ही वोट रद्द हुआ था उसकी जबावदेही कांग्रेस के लोगों की थी तब भी पढ़े-लिखे लोग थे। ये लोकतंत्र की जीत है।
कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन संदेश यात्रा पर बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज कहा है न तो हरियाणा में आज पार्टी है न ही संगठन है। कांग्रेस पार्टी के पांच-पांच अध्यक्ष है। पार्टी के अनेकों गुट है, पार्टी के अनेकों परिवारों समूह है न पार्टी की कोई विचाधारा है न पार्टी का कॉडर दिखाई देता है। कोई पार्टी नहीं कोई संगठन नहीं कोई विचारधारा नहीं है। गठबंधन मजबूत होने की बजाए बिखरता जा रहा है। उनको (आप) स्पष्ट नहीं है कि दिल्ली में क्या करेंगे, पंजाब में क्या करेंगे हरियाणा में क्या करेंगे। ये सब मिलकर भी आए जाए तो ये एक और दो भी नहीं हो सकते बल्कि एक और एक मिलकर भी जीरो होंगे। इस मौके पर जगदीप डूमरखा, हरदीप डूमरखा, पूर्व सरपंच राजेश कोथ, बलवान कापड़ो, नरेंद्र खापड़, सुनील नैन, वीरेंद्र प्रधान खांडा, सज्जन शर्मा, नवीन बैनीवाल, हरिकेश चहल बड़ौदा, सज्जन भौंगरा मौजूद रहे।