Pal Pal India

केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग राज्यों के लिए मापदंड ना रखें : कुमारी शैलजा

 
बोली : कांग्रेस ने पुख्ता सबूत सामने रखे हैं कि आखिर वोट चोरी क्यों
 
  केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग राज्यों के लिए मापदंड ना रखें : कुमारी शैलजा
करनाल 7 सितंबर  लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने  करनाल में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा में भी आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र का दायित्व बनता है कि जिन-जिन राज्यों में प्राकृतिक आपदा आई है वहां मदद करें। सांसद कुमारी शैलजा आज कांग्रेस नेता तथा एसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य ललित बुटाना के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। कुमारी शैलजा ने कहा कि अच्छी बात है प्रधानमंत्री पंजाब और हिमाचल जा रहे हैं लेकिन हरियाणा में भी काफी आपदा आई है और हरियाणा में भी नुकसान हुआ है। इसलिए प्रधानमंत्री को हरियाणा का दौरा भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर साल बाढ़ और बारिश तबाही मचाती है। जिससे किसानों को बेहद नुकसान झेलना पड़ता है। एक सवाल के जवाब में तुम्हारी शैलजा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग राज्यों के लिए मापदंड ना रखें बल्कि सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को समान रूप से मदद करें। वोट चोरी मामले को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा की इस मामले में भारतीय जनता पार्टी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पुख्ता सबूत सामने रखे हैं कि आखिर वोट चोरी क्यों। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग से जवाब मांग रही है। कुमारी शैलजा ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी ने विस्तार से सारे सबूत सामने पेश किए हैं। लेकिन इस मामले में चुनाव आयोग क्यों चुप है यह समझ नहीं आ रहा। हरियाणा में आई बाढ़ आपदा को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार को बारिश की आशंका के चलते पहले से ही बचाव के प्रबंध करने चाहिए थे। मगर कई जिलों में बाढ़ आने और बारिश से जलभराव होने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में प्रबंध नहीं किए गए। कांग्रेस संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि कांग्रेस में संगठन का विस्तार हुआ है और सभी जिलों में ग्रामीण और शैली जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस संगठन हरियाणा में और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वह तो इस मांग को बार-बार उठा रही थी कि हरियाणा में मजबूत संगठन होना चाहिए।पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि जिन राज्यों में कांग्रेस का संगठन बना है उन राज्यों में कांग्रेस पहले से अधिक मजबूत होगी। हरियाणा और मध्यप्रदेश में संगठन बनने के बाद कांग्रेस ओर अधिक मुखर होकर जनता की लड़ाई लड़ेगी। शुरूआती दौर में पार्टी एकजूट हो रही है। वहीं पर उनके और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बीच किस तरह से एकजुटता होती है यह तो समय ही बताएगा। लेकिन वह यह कह सकती है कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजूट है, मतभेद तो हो सकते है लेकिन मनभेद नहीं है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनावों में क्यों हारी इसके एक कारण नहीं बल्कि अनेक कारण है। इन कारणों पर मंथन समय-समय पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से वोट अधिकार सुरक्षा यात्रा निकाल रहे है। इसके देश में बेहतर परिणाम  सामने आएंगे। पूरे देश में वोट चोरी हुए है यह अब सामने आ रहा है। हरियाणा में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर राज्य में कांग्रेस वोट अधिकार सुरक्षा को लेकर जनता के बीच जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रो. राजेश वैद, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इंद्रजीत सिंह गोरया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बल्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सलूजा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. मुनीश परवेज राणा, अरूण पंजाबी, जोगिन्द्र नली, बिन्दर मान, स. कंवरजीत सिंह प्रिंस, तमन शर्मा, प्रीतम सिंह सीधपुर, सुल्तान सिंह सोहलो सहित भारी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
फोटो : कांग्रेस नेता ललित बुटाना कुमारी शैलजा का स्वागत करते हुए