जननायक चौ. देवीलाल ने हर वर्ग को एक समान समझा: पूज्य बाबा ब्रह्मदास

समारोह में मुख्य अतिथि पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी ने सभी को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल जी में देशभक्ति व किसानों के प्रति प्रेम कूट-कूटकर भरा हुआ था ।उन्होंने हमेशा वंचित और शोषित तब के के उत्थान के लिए काम किया और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पूजा बाबा ब्रह्म दास जी ने कहा देवीलाल जी को त्याग की मूर्ति कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा दूसरों की भलाई को प्राथमिकता दी। सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब वे खुद प्रधानमंत्री बनने के योग्य थे, लेकिन उन्होंने यह महत्वपूर्ण पद वी.पी. सिंह के लिए छोड़ दिया और स्वयं उप-प्रधानमंत्री का पद स्वीकार किया। यह उनकी विनम्रता, निःस्वार्थता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि परम पूज्य बाबा ब्रह्मदास को नमन एवं स्वागत करते हुए महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने चौधरी देवीलाल भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह , किसानों के मसीहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता और करोड़ों भारतीयों के जननायक थे। आज भी चौधरी देवीलाल से बुजुर्ग और युवा लोग प्रेरित होते हैं। उन्होंने आजीवन किसान, मुजारों, मजदूरों, गरीब और सर्वहारा वर्ग के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी। देवीलाल जी ने कई ऐसी योजनाओं को आरंभ किया कि जिससे हर समुदाय को लाभ मिले। बुढ़ापा सम्मान पेंशन उनका ऐतिहासिक फैसला था। ऐसे महापुरुष जननायक हमेशा हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ में डेंटल कॉलेज के सौजन्य से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, यह आयोजन शिव शक्ति ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।
इस रक्तदान शिविर समारोह में विद्यापीठ के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक एवं छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ भाग लिया। इस रक्तदान शिविर में 112 यूनिट एकत्रित किया गया।

