पावन अवतार दिवस पर जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच व रक्तदान शिविर आयोजित
Nov 15, 2024, 14:05 IST

सिरसा15 नवंबर डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के 133वें पावन अवतार दिवस एमएसजी अवतार दिवस पर आज शुक्रवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में एक नि:शुल्क जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच व रक्तदान शिविर लगाया गया। जनकल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे विभिन्न बीमारियों के माहिर चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच व रक्तदान शिविर का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा अनुसार उपस्थित चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर किया गया। इसके पश्चात चिकित्सकों ने अपने-अपने कैबिनों में मरीजों की जांच कर उन्हें सही परामर्श दिया। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में सैंकड़ों डेरा अनुयायियों ने रक्तदान कर सार्इं जी केअवतार दिवस की खुशियां मनाई।
बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार दिवस पर शाह सतनाम-शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा सौदा सिरसा में नामचर्चा सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में साध-संगत ने भाग लेकर अवतार दिवस की खुशियां मनाई। सर्वप्रथम धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही व पवित्र नारा बोलकर उपस्थित साध-संगत ने पूज्य गुरु जी को पावन दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात भजनवाणी के माध्यम से कविराजों ने साध-संगत को निहाल किया। तदुपरांत बड़ी स्क्रीनों पर पूज्य गुरू जी के अनमोल वचनों को चलाया गया, जिन्हें साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। पूज्य गुुरु जी ने साध-संगत को अपने पावन वचनों से निहाल करते हुए फरमाया कि आज उनका अवतार दिवस है, जिन्होंने डेरा सच्चा सौदा बनाया, सजाया और चलाया। उनको हम अरबो-खरबों बार सजदा करते है और सार्इं जी के अवतार दिवस की सभी को बधाई देते है। पूज्य गुरु जी ने साध-संगत से आह्वान किया कि आप वचनों पर पक्के रहेंगे, दृढ यकीन रखेंगे तो मालिक कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। पूज्य सावण सिंह जी महाराज ने साईं शाह मस्ताना जी महाराज दाता रहबर को खुदा की आवाज का खिताब दिया। साईं जी जो भी बोलते, जो भी वचन करते और उनको जो कोई भी सुनता उनका कायल हो जाता। जो भी भाषा साईं जी बोलते लोगों को अहसास होता कि यह अल्लाह, गॉड, खुदा, रब्ब की आवाज है। साईं जी ने ही वचन फरमाए कि आगे इतनी अधिक संगत होगी कि यहां कई-कई किलोमीटर तक पैर रखने की भी जगह नहीं होगी। उस समय लोगों को उनकी बातों पर विश्वास नहीं होता था, लेकिन आज उनके वचन ज्यों के त्यों पूरे हो रहे है। नामचर्चा सत्संग की समाप्ति पर कुछ ही मिनटों में आई हुई साध-संगत को प्रशाद, लंगर-भोजन छकाया गया।
नामचर्चा सत्संग कार्यक्रम के दौरान बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के जीवन व डेरा सच्चा सौदा की स्थापना से संबंधित सच से रूबरू कराती एक सुंदर डॉक्यमेंट्री चलाई गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से साध-संगत साईं जी के वचनों से रूबरू हुई। साथ ही शाह सतनाम जी धाम के निर्माण के बारे में फरमाए गए वचनों को डॉक्यमेंट्री में दिखाया गया। आज डेरा सच्चा सौदा से करोड़ों लोग पीढी दर पीढी जुड़कर अपना जीवन संवार रहे है, यह सब डॉक्यूमेंट्री में प्रदर्शित किया गया।