Pal Pal India

राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल का डबवाली आगमन पर भव्य स्वागत

 
  राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल का डबवाली आगमन पर भव्य स्वागत
डबवाली 29 जून
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल का डबवाली आगमन पर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल गंगा के आवास पर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था के शाखा अध्यक्ष मदन लाल गर्ग महिंद्रा ने बताया कि उनके साथ उत्तर प्रदेश इटावा से ओज कवि रोहित चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिलखुवा से ओज कवि मोहित शौर्य एवं सुनील जिंदल भी उपस्थित थे। 
    जगदीश मित्तल ने डबवाली क्षेत्र में बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि वह वर्ष 1975 में यहां आरएसएस के प्रचारक रहे। उस समय उनका यहां के अनेक प्रमुख परिवारों से नजदीकी संबंध रहा जिनका उन्होंने उल्लेख करते हुए स्मरण किया। जगदीश मित्तल ने आए हुए सभी सदस्यगण का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में कोई व्यक्ति न तो कुछ साथ लेकर आया था और न साथ लेकर जाएगा। इसलिए हमें प्रभु श्री राम की शरण में रहकर राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य करना चाहिए। ओज कवि रोहित चौधरी एवं ओज कवि मोहित आर्य ने देश भक्ति एवं सिंदूर ऑपरेशन पर अपनी कविताएं सुनाई। 
    संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल गंगा ने अपनी माता शीला रानी, धर्मपत्नी शिखा जिंदल, पुत्र संयम जिंदल, पुत्र मानस जिंदल के साथ जगदीश मित्तल का सम्मान किया। पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य प्रीतम बांसल, शाखा अध्यक्ष दिनेश गर्ग गुप्ता ङ्क्षटकु, सचिव मदन लाल गर्ग महिंद्रा, कोषाध्यक्ष चंदन सिंगला, सहसचिव गौरव बांसल छोटू, सलाहकार तरसेम गर्ग, श्रेय शर्मा सहित सभी ने उन्हें संस्था का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने जीवन काल पर लिखी एक पुस्तक सुरेंद्र सिंगला को भेंट की। सुरेंद्र सिंगला एवं विक्रम कूलर इंडस्ट्री के एमडी लाभ सिंह ने उन्हें संत बाबा रामगिर जी महाराज की जीवन गाथा भेंट की।