इनेलो की रोहतक रैली से बदली हरियाणा की राजनीतिक दशा, दिशा: जसवीर सिंह जस्सा
कहा, इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला के कुशल नेतृत्व में अगली सरकार इनेलो की
Sep 27, 2025, 13:07 IST

सिरसा 27 सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि
बीती 25 सितंबर की रोहतक में चौधरी देवीलाल जयंती पर हुई विशाल ऐतिहासिक
सम्मान रैली की सफलता से हरियाणा में अब राजनीतिक दशा व दिशा पूरी तरह से
बदल गई है। शनिवार को जारी बयान में इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा
ने इस जयंती समारोह में सिरसा से हजारों की संख्या में रोहतक पहुंचे
जिलावासियों का आभार जताते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में पहुंची भीड़
ने सिद्ध कर दिया कि चौधरी देवीलाल मरणोपरांत भी लोगों के जहन और दिल में
बसते हैं जिन्होंने अपना सारा जीवन गरीब, किसान, मजदूर, बुजुर्ग आदि की
सेवा में गुजार दिया। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो
सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार प्रदेशभर
से आई लाखों की भीड़ ने अपना भरोसा इनेलो में जताया, उससे प्रमाणित होता
है कि आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा की सेवा का अवसर इनेलो को
मिलेगा। जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि इस रैली की सफलता के बाद से कांग्रेस
व भाजपा की नींद उड़ी हुई है क्योंकि उन्हें पता चल चुका है कि आज
हरियाणा की जनता इनेलो पर ही भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में
इनेलो के सत्तासीन होते ही सही मायने में हरियाणा के विकास और
हरियाणावासियों के हितों को तरजीह देते हुए कार्य किए जाएंगे। प्रदेशभर
से बेरोजगारी, भय, भ्रष्टाचार का खात्मा कर विकसित हरियाणा की नींव रखी
जाएगी।